Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

जिले की मंडियों में 10.76 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना

डिप्टी कमिशनर ने धान की खरीद सीजन के लिए अग्रिम तैयारियों की समीक्षा की

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने आगामी धान खरीद सीजन की अग्रिम तैयारियों का जायजा लेते हुए सोमवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद की पूरी व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए ताकि धान खरीद सैशन उचित और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके।

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि इस बार 10.76 लाख मीट्रिक टन धान की मंडियों में आने की संभावना है, जिसकी खरीद पनगरेन, मार्कफेड, पनसप, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन ,भारतीय खाद्य निगम और निजी व्यापारियों को धान की खरीद की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जिले की 78 नियमित मंडियों में धान की खरीद की जाएगी, जिसमें 12 मुख्य यार्ड, 27 सब यार्ड और 39 खरीद केंद्र शामिल है। इसके अलावा इसके लिए 25 अस्थाई यार्ड भी बनाए जा रहे है।जसप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी।

खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से पूरा करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, शौचालय सहित सभी जरूरी इंतजाम करते को कहा ताकि फसल लाने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि प्रशासन जिले में धान की निर्विघन खरीद सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है और खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ,एसडीएम जै इंदर सिंह, एसडीएम बलबीर राज सिंह, जिला बाजार अधिकारी अरविंदर सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर हरवीन कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD