Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 वर्ल्ड कप के बारे में सोचकर हम खुद पर दबाव नहीं डालेंगे: Moeen Ali

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, Moeen Ali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली ने संकेत दिया है कि उनकी टीम आगामी विश्व कप के बारे में सोचकर खुद पर दबाव नहीं बनाएगी। साथ ही कहा कि टीम वैश्विक आयोजन में एक समय में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

मोईन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इंग्लैंड का नेतृत्व कर रहे हैं, जो मंगलवार को यहां नेशनल स्टेडियम में शुरू होगी, क्योंकि नियमित सफेद गेंद के कप्तान जोस बटलर चोटिल हैं। डेली मेल ने मोईन के हवाले से कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि हम खुद पर दबाव न डालें और कहें कि हम विश्व कप जीतने जा रहे हैं। 

हम पिछले दो या तीन वर्षों में बेहतर रहे हैं लेकिन हम कभी-कभी चूक गए हैं, जो कि उम्मीद से परे था।"2021 में इंग्लैंड बदकिस्मत रहा, जहां पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद उसे न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। 

इस साल, नए कप्तान बटलर के नेतृत्व में, इंग्लैंड ने सभी तीन टी20 श्रृंखलाएं गंवा दी हैं और कई प्रमुख खिलाड़ी या तो घायल हो गए हैं या आस्ट्रेलिया में मेगा टूर्ना मेंट से पहले उन्हें आराम दिया गया है। पिछले टी20 विश्व कप के बाद से इंग्लैंड की टी20 टीम में कई बदलाव हुए हैं, जिसमें इयोन मोर्गन ने संन्यास ले लिया, जिसके बाद जेसन रॉय को बाहर कर दिया गया और जॉनी बेयरस्टो को चोट लग गई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , Moeen Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD