Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ICC T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंचीं मंधाना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Smriti Mandhana, ICC T20 Ranking, Stalwart Lanning
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में अपने हालिया प्रदर्शन के बाद, बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंच गई, जिससे आस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग तीसरे स्थान पर आ गई हैं, जबकि बेथ मूनी शीर्ष स्थान अभी भी बरकरार है। 

मंगलवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में मूनी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की तालिका में 743 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मंधाना 731 अंकों के साथ दूसरे और लैनिंग 725 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 

मंधाना ने तीन मैचों की श्रृंखला के दौरान 111 रन बनाए और इससे 26 वर्षीय बल्लेबाज टी20 बल्लेबाजों की नई सूची में कुल मिलाकर दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (715) भी अच्छी फॉर्म में चल रही है, भारतीय बल्लेबाज से एक स्थान पीछे हैं। 

भारत की युवा ओपनर शेफाली वर्मा 666 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की श्रृंखला में अपनी प्रभावशाली शुरूआत के बाद, वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में आकर्षक बढ़त हासिल की। 

बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने शुरूआती मैच में भारत की सात विकेट की जीत के दौरान शानदार 91 रनों की पारी खेली और बल्लेबाजों की सूची में कुल मिलाकर तीन पायदान की बढ़त के साथ सातवें स्थान पर आ गयीं। 

मंधाना की कई साथियों ने भी बड़ी प्रगति की, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर (चार स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर) और यास्तिका भाटिया (आठ स्थानों की छलांग लगाकर 37 वें स्थान पर) ने उस मैच में अर्धशतकों के बाद अच्छी बढ़त हासिल की। 

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने उसी मैच में दो विकेट चटकाए और वनडे गेंदबाजों की सूची में कुल मिलाकर 10वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि टीम की साथी चार्लोट डीन चार पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गईं। 

भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने उसी मैच के दौरान दो विकेट हासिल किया, जिसके परिणामस्वरूप वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गईं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Smriti Mandhana , ICC T20 Ranking , Stalwart Lanning

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD