Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को नशे में होने के चलते फ्रैंकफर्ट में विमान से उतारा गया

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जाने वाले लुफ्थांसा विमान से उतारा गया, क्योंकि नशे में होने के कारण वह चलने में असमर्थ थे। मीडिया की खबरों के मुताबिक, मान 11-18 सितंबर तक की जर्मनी यात्रा पर थे। 

वापसी के दौरान कथित तौर पर वह 'नशे की हालत' में थे, इसलिए फ्रैंकफर्ट में उन्हें विमान से उतार दिया गया। इस घटना के कारण विमान को प्रस्थान करने में देरी हुई। हालांकि, उनकी पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) ने अफवाहों का जोरदार खंडन करते हुए कहा कि मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर नहीं उतारा गया था। 

पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा झूठा और तुच्छ प्रचार करार दिया। एक संदेश में एक सह-यात्री ने कहा, "मुख्यमंत्री अपने पैरों पर स्थिर नहीं थे, क्योंकि उन्होंने अत्यधिक शराब पी ली थी और उनकी पत्नी/सुरक्षाकर्मी उन्हें संभालने में लगे थे।"

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने मीडिया से कहा, "हमारे राजनीतिक विरोधी हमारे सीएम को बदनाम करने के लिए ये अफवाहें फैला रहे हैं। वे यह पचा नहीं पा रहे हैं कि सीएम मान पंजाब में निवेश पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

सीएम तय कार्यक्रम के अनुसार लौटे।"मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने दावा किया कि अचानक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण मुख्यमंत्री उड़ान में नहीं चढ़ सके। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को कहा, "मुख्यमंत्री को नशे में होने के कारण लुफ्थांसा विमान से उतारे जाने की खबरों से दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिदगी उठानी पड़ी है।"

बादल ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, "सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई परेशान करने वाली खबरों में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा की उड़ान से इसलिए उतारा गया, क्योंकि वह चलने के लिए बहुत नशे में थे और इससे उड़ान में 4 घंटे की देरी हुई और वह आप के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने से चूक गए। 

इस खबर ने दुनियाभर में पंजाबियों को शर्मिदा किया है।"उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मान को फ्रैंकफर्ट में उतारा गया था तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के समक्ष इस मुद्दे को उठाना चाहिए। 

बादल ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ी खबरों पर पंजाब सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली है। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देने की जरूरत है। भारत सरकार को भी कदम उठाना चाहिए, क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। 

अगर उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के समक्ष यह मुद्दा उठाना चाहिए।"आप के मीडिया संचार निदेशक चंद्र सुता डोगरा ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि मान की तबीयत थोड़ी खराब हो गई थी, इसलिए वह विमान से उतर गए।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD