Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

हिंदी दिवस को समर्पित पखवाड़ा की शुरुआत

Patiala, Indo Tibetan Border Police Force, Hindi Fortnight, 2022 by 51st Battalion
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 19 Sep 2022

यहाँ चौरा ग्राम स्थित 51 वीं बटालियन, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सोमवार को प्रातः 1030 बजे बटालियन प्रेरणादायक हॉल में हिंदी पखवाड़ा-2022 समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम वाहिनी एडजूटेंट सनोज कुमार, सहायक कमांडेंट(राजभाषा अधिकारी) द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि बृज मोहन सिंह, कमांडेंट, 51 वीं बटालियन, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

इस मौके पर राजभाषा अधिकारी सनोज कुमार ने बताया कि 14 एवं 15 सितंबर को सूरत,गुजरात में हिंदी दिवस समारोह-2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के आयोजन के बाद भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च कार्यालयों एवं नराकास, पटियाला के आदेशों की अनुपालना में 19 सितंबर से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। 

इस दौरान बटालियन कमांडेंट बृज मोहन सिंह ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि 14 सितंबर 1949 को हमारे देश की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया था। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा ने हमेशा से ही देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने बताया कि हिंदी पखवाड़े के दौरान बटालियन में समस्त पदाधिकारियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं यथा निबंध लेखन, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, श्रुत लेखन प्रतियोगिता, हिंदी शब्दावली प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, हिंदी स्वरचित कविता प्रतियोगिता एवं हिंदी टिप्पण लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं प्रतयेक प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः चार हजार, तीन हजार और ढ़ाई हजार रुपये के पुरस्कारों के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि संघ की राजभाषा नीति का आधार प्रेरणा, प्रोत्साहन एवं पुरस्कार है। 

 

Tags: Patiala , Indo Tibetan Border Police Force , Hindi Fortnight , 2022 by 51st Battalion

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD