Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Durand Cup जीतने के बाद सुनील छेत्री ने ट्वीट से जीता दिल

Sports News, Football, Football Player, Sunil Chhetri, Durand Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने कहा है कि अगर वो डूरंड कप नहीं जीत पाते, तो बहुत बुरा लगता। उन्होंने यह भी कहा कि इस खिताब पर कब्जा करने के लिए दो दशक का लंबा इंतजार करना पड़ा। छेत्री की टीम बेंगलुरू एफसी ने रविवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रिरंगन (वीवाईबीके) में फाइनल में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर अपना पहला डूरंड कप खिताब जीता। 

बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) के लिए शिवा शक्ति और ब्राजीलियाई एलन कोस्टा ने गोल किए, जबकि अपुइया ने मुंबई सिटी एफसी (एमसीएफसी) के लिए एकमात्र गोल किया, जो एक बेहतरीन मैच साबित हुआ। छेत्री ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी जीतने पर अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए तस्वीरें पोस्ट की और ट्वीट किया कि बेंगलुरु एफसी टीम के साथ इसे जीतना विशेष था। 

38 वर्षीय छेत्री ने ट्वीट किया, "इसके लिए दो दशकों का लंबा इंतजार करना पड़ा है, लेकिन इसे बेंगलुरू एफसी के साथ जीतना बेहद खास रहा है। अगर हम डूरंड कप चैंपियंस नहीं बनते तो यह शायद हमारे लिए बुरा होता।"

विकिपीडिया के अनुसार, छेत्री का जन्म भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में एक अधिकारी केबी छेत्री और सुशीला छेत्री के घर हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना की टीम के लिए फुटबॉल खेलते थे, जबकि उनकी मां और उनकी जुड़वां बहनें नेपाल महिला राष्ट्रीय टीम के लिए खेलती थीं। 

कप्तान छेत्री के पास भी रविवार को गोल करने के कुछ सुनहरे मौके थे, एक बार 69वें मिनट में, जब वह चूक गए और फिर 87वें में जब वह गोलकीपर के साथ आमने-सामने थे, लेकिन डिफेंडरों ने फिर से उन्हें रोक लिया।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Sunil Chhetri , Durand Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD