Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गौहर खान ने सीख ली एक दिन में घुड़सवारी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Gauhar Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2022

Last updated on: Sep 15, 2022, 00:00 IST

अनकन्वेंशनल और मुश्किल किरदारों को निभानेवाली गौहर खान अपने दर्शकों के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। अपने किरदार में परफेक्शन पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं, फिर वह चाहे ड्रामा हो, रोमांस हो या एक्शन हो। और कुछ ऐसा ही उन्होंने एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ होने जा रही अपनी ओरिजिनल सीरिज़ शिक्षा मंडल...इंडियाज बिगेस्ट एजुकेशन स्कैम के लिए किया, जब उन्हें पता चला कि एक सीन में उन्हें घुड़सवारी करनी है। बस फिर क्या था, अपने उस एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए गौहर ने घुड़सवारी सीख ली, वो भी महज़ एक दिन में। 

इस सीरिज़ में गौहर एक तेज़ तर्रार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आनेवाली हैं। एक दिन में घुड़सवारी सीखने के अनुभव के बारे में जब गौहर से बात की गई तो उन्होंने कहा, ''इस शो में अपने दम पर मैंने काफी स्टंट किए हैं। शो में एक दृश्य था, जहाँ मैं घुड़सवारी कर रही हूँ और मुझे नहीं पता था कि घोड़े की सवारी कैसे की जाती है। लेकिन कहते है ना जब आपका किरदार आपसे कुछ मांगता है तो इसे प्रामाणिक बनाने के लिए आपको अपना सब कुछ देना पड़ता है। मेरे पास भी अन्य कोई रास्ता नहीं था सो मैंने घुड़सवारी सीखी। हमारे पास ज्यादा समय नहीं था, इसलिए मैंने इसे एक दिन में कर दिया। 

एक आत्मविश्वासी सवार होने में लगभग छ: महीने लगते हैं, लेकिन मुझे एक दिन में मूल बातें सीखनी थीं। हालांकि इसका सारा श्रेय हमारे एक्शन डायरेक्टर सलाम सर और उनकी टीम को जाता है, जिन्होंने मुझे धैर्यपूर्वक घुड़सवारी सीखाई। सच कहूँ तो मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था, लेकिन साथ ही साथ प्रेरणादायी भी था। अनुराधा का किरदार निभाते हुए मुझे कई बार उपलब्धि का अहसास हुआ। शो में हमने खूब खून, पसीना और आंसू बहाए हैं; हमने बहुत काम किया है! मैं खुश हूँ कि हमारे निर्देशक अफजल सर ने जो मुझ पर विश्वास जताया, उस विश्वास पर मैं खरी उतरी। 

यह उनका ही विश्वास था, जिसे मैंने निराश नहीं किया।"सैयद अहमद अफजल द्वारा निर्देशित इस सीरिज़ में गुलशन देवैया और पवन राज मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सामाजिक रूप से प्रासंगिक और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, शिक्षा मंडल भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का खुलासा करेगी, जो भारत में कमजोर छात्रों को प्रभावित करती है। तो क्या आप उन्हें सभी बाधाओं को पार करते हुए और पूरे विश्वास के साथ निडर होकर व्यवस्था को चुनौती देते हुए देखने के लिए तैयार हैं? यह एमएक्स ओरिजिनल सीरीज 15 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Gauhar Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD