Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

गुरुग्राम : नाबालिग छात्रा से Rape, ब्लैकमेल करने के आरोप में कॉलेज का छात्र गिरफ्तार

Rape News, Rape, Rapiest, Gurugram, Haryana, Minor Girl
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 15 Sep 2022

Last updated on: Sep 15, 2022, 00:00 IST

गुरुग्राम पुलिस ने शहर के एक निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता और 16 वर्षीय लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि लड़की आरोपी को जानती थी, क्योंकि वे एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 

लड़की के पिता ने कहा कि उसकी बेटी की आरोपी से दोस्ती हो गई थी। उन्होंने कहा, "वे अक्सर बात करते थे और 12वीं कक्षा पास करने के बाद, आरोपी ने दिल्ली के एक कॉलेज में दाखिला लिया। आरोपी ने मेरी बेटी का भी पीछा करना शुरू कर दिया।"

पिता ने आरोप लगाया कि मोबाइल चैट के दौरान आरोपी को व्हाट्सएप पर उसकी बेटी की न्यूड फोटो मिली। जिसके बाद वह (आरोपी) उसे ब्लैकमेल करने लगा और उससे मिलने का दबाव बनाने लगा। लड़की के पिता ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा, "एक मिटिंग के दौरान, एक संदिग्ध ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया, तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।"

शिकायत के बाद, आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन, पश्चिम में आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 354-डी (पीछा करना), 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।"

 

Tags: Rape News , Rape , Rapiest , Gurugram , Haryana , Minor Girl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD