Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सदवां-कालेश्वर मार्ग के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 709 लाख : विक्रम ठाकुर

प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

सदवां-कालेश्वर मार्ग के सुधारीकरण पर सात करोड़ नौ लाख रूपये व्यय किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। यह जानकारी उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने बुधवार को सदवां में सदवां-कालेश्वर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया इसके साथ ही हार बाग पुली में 86 लाख की लागत से निर्मित होने वाले हार बाग से कबीर पंथी बस्ती मार्ग का भूमि पूजन करने के उपरांत मनियाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी।  

विक्रम ठाकुर ने कहा कि सड़के हमारी जीवन रेखायें हैं और प्रत्येक गांव को वाहन योग्य सड़क मार्ग से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने बाद प्रदेश में वाहन योग्य सड़कों की लंबाई 40 हजार किलोमीटर से अधिक हो गयी है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में सडकों और पुलों के निर्माण पर 4373 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने 1060 किलोमीटर वाहन योग्य सड़को का निर्माण, 2065 किलोमीटर सड़कों को पक्का और 75 से अधिक पुलों का निर्माण किया गया है। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें इस के लिए उपमंडलाधिकारी कार्यालय तथा विकास खंड अधिकारी कार्यालय खोले गए हैं। 

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम भी आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तथा योजनाएं क्रिर्यान्वित की जा रही हैं। इस अवसर पर जिला परिषद की उपाध्यक्ष स्नेह लता, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, पंचायत प्रधान सुषमा, सत्या सूद, सुदेश शर्मा, आरएम देहरा कुशल कुमार, जिला परिषद सदस्य कुशल ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD