Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैक्सवेल को उम्मीद, भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में फिंच फॉर्म में लौटेंगे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Glenn Maxwell, Aaron Finch, Ind Vs Aus, India Vs Australia, T20I Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने भविष्यवाणी की है कि देश के टी20 कप्तान आरोन फिंच भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में फॉर्म में लौट आएंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि 35 वर्षीय बल्लेबाज टी20 प्रारूप का आनंद लेते हैं। 

आस्ट्रेलिया 20 सितंबर से मोहाली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करने को तैयार है, इसके बाद नागपुर (23 सितंबर) और हैदराबाद (25 सितंबर) में मैच होंगे। मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए आदर्श तैयारी प्रदान करेगा। 

फिंच ने संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप 2021 के समय से लंबे समय तक खराब फॉर्म का सामना किया है, हालांकि आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती है। पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे, आईपीएल 2022, हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला और बीच में कुछ अन्य श्रृंखलाओं पर फिंच खराब फॉर्म से गुजरते रहे। 

इसने फिंच को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के समापन पर वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए मजबूर किया, जिसे आस्ट्रेलिया ने केर्न्‍स में 3-0 से जीता था। फिंच हालांकि अगले महीने घर में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम की अगुवाई करते रहेंगे। 

वेस्ट आस्ट्रेलियन ने बुधवार को टी20 विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया की जर्सी के अनावरण के दौरान मैक्सवेल के हवाले से कहा, "वह (फिंच) निश्चित रूप से भारत में इन मैचों का आनंद लेंगे, उन्हें वहां बल्लेबाजी करने में मजा आएगा।"

मैक्सवेल ने कहा, "एक बार जब वह मैदान पर सेट हो जाते हैं, तो टीम अच्छी स्थिति में आ जाती है, तो वह वास्तव में अच्छी तरह से काम पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम हैं और इसका श्रेय उन्हें ही जाता है।"फिंच का एकदिवसीय फॉर्म खराब रहा है। 

35 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल टी20 में 30.87 के औसत से सलामी बल्लेबाज के रूप में रन बनाये हैं और मैक्सवेल ने कप्तान के रूप में उन्हें बेहतर बताया है। आस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप खिताब के बचाव पर मैक्सवेल ने कहा कि घर पर खेलने का दबाव निश्चित रूप से खिलाड़ियों पर होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Glenn Maxwell , Aaron Finch , Ind Vs Aus , India Vs Australia , T20I Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD