Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Smriti Mandhana का अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 सीरीज में बराबरी की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Smriti Mandhana, India Women Vs England Women, 2nd T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डर्बी , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

पहले टी20 मैच में नौ विकेट की करारी हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए उपकप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 79) के बेहतरीन अर्धशतक से इंग्लैंड को मंगलवार को आठ विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। 

मंधाना ने 53 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 79 रन बनाये और भारत ने इंग्लैंड के 142/6 के स्कोर को 20 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर पार कर लिया। भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट पर 146 रन बनाये। 

सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 ब्रिस्टल में गुरूवार को खेला जाएगा जिसके बाद ध्यान 18 सितम्बर से होव में होने वाली वनडे सीरीज पर चला जाएगा। पहले टी20 में जिस अंदाज में इंग्लैंड ने भारत को रौंदा था, उसका करारा जवाब देते हुए भारत ने दूसरे मैच में उन्हें खदेड़ दिया। 

स्मृति ने अपने शानदार कौशल और शांत रवैये का परिचय देते हुए अंत तक खड़े रहकर भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचाया। शाम को टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और भारत ने गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार खेल दिखाते हुए उनकी शुरूआत खराब कर दी, लेकिन 54 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद भी 17 वर्षीय फ्ऱेया केंप(नाबाद 51) के आकर्षक अर्धशतक से इंग्लैंड ने छह विकेट पर 142 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। 

भारतीय ओपनरों ने पावरप्ले में ही बता दिया था कि मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। लक्ष्य का पीछा करते हुए शैफाली वर्मा (20) और मंधाना ने भारत को 55 रन की ठोस शुरूआत दी। दयालन हेमलता के नौ रन बनाकर आउट हो जाने के बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 29) के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की अविजित साझेदारी कर भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। 

स्मृति मांधना को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मंधाना ने मैच के बाद कहा, "पिछले मैच के बाद हमें मजबूत वापसी और सीरीज को बराबरी पर लाने की जरूरत थी। मैं खुद को तेज शॉट नहीं खेलने और मैच को अंत तक ले जान पर जोर दे रही थी। 

मैंने अपनी लय वापस पायी। आप एक सलामी बल्लेबाज के रूप में जाते हैं और अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देने की कोशिश करते हैं। मुझे योगदान देकर खुशी हो रही है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Smriti Mandhana , India Women Vs England Women , 2nd T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD