Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैंने विक्रम साराभाई के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ तैयारी की : Ishwak Singh

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Ishwak Singh, Vikram Sarabhai, Dr Vikram Sarabhai, Rocket Boys, Rocket Boys Season 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

'रॉकेट बॉयज' के दूसरे सीजन में भौतिकी वैज्ञानिक डॉ विक्रम साराभाई के चरित्र में नजर आने वाले अभिनेता इश्वाक सिंह कहना है कि इस खास भूमिका के लिए उन्होंने काफी शोध किया है। पूरी श्रृंखला एक खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी विक्रम अंबालाल साराभाई के जीवन पर आधारित है। 

अभिनेता का कहना है कि, "मैंने विक्रम साराभाई के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ तैयारी की। मैं उन्हें अहमदाबाद में उनके बचपन के दिनों से लेकर कैम्ब्रिज में उनकी शिक्षा, उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानना चाहता था।"

"यह स्कूल वापस जाने जैसा था। मैंने विज्ञान की पाठ्य पुस्तकें पढ़नी शुरू कर दी, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के प्रोफेसर वाल्टर लेविन के व्याख्यानों को सुना, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और आधुनिक इतिहास के बारे में अध्ययन किया।"

इश्वाक ने कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। बता दें एक्टर ने फिल्म 'रांझणा' से डेब्यू किया और बाद में 'अलीगढ़', 'तमाशा' जैसी फिल्में कीं और 'रॉकेट बॉयज' के पहले सीजन में भी नजर आए। अभिनेता ने कहा कि, तैयारी का सारा काम करते हुए वह स्क्रिप्ट भी पढ़ते रहे और कहानी के साथ एक जुड़ाव बनाए रखा ताकि कुछ भी छूट न जाए और वह महान वैज्ञानिक को पूर्णता के साथ चित्रित कर सकें। 

अपने अनुभव को लेकर अभिनेता ने कहा, "मैंने रॉकेट साइंस की मूल बातें और इसके विकास का भी अध्ययन किया और इस तरह मुझे इसके बारे में पता चला। लेकिन जब मैं तैयारी करने जा रहा था, तो मैं उस स्क्रिप्ट पर बार-बार वापस आ रहा था जो इतने अच्छे तरीके से अभय पन्नू ने लिखी है।"

"उन्होंने बहुत शोध किया था और कहानी में विक्रम साराभाई के जीवन के मुख्य अंशों को खूबसूरती से बुना था।"सिंह ने कहा कि किरदार पर काम करने में महीनों लग गए। उन्होंने निष्कर्ष निकाला, "18 महीनों की अवधि में, हमने चरित्र को लगभग एक मूर्तिकला की तरह हाथ से तैयार किया। 

विक्रम साराभाई की जो बात है, वह यह है कि वह विज्ञान के व्यक्ति थे और इसी तरह मैंने उन्हें निभाया।"'रॉकेट बॉयज 2' सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग होगी। 'रॉकेट बॉयज 2' के अलावा, इश्वाक आगामी स्पाई थ्रिलर 'बर्लिन' में दिखाई देंगे, जो अतुल सभरवाल द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें अपारशक्ति खुराना हैं।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Ishwak Singh , Vikram Sarabhai , Dr Vikram Sarabhai , Rocket Boys , Rocket Boys Season 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD