Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि क्षेत्र को पेश अहम मसलों के समाधान के लिए जर्मनी की अग्रणी कंपनी से सहयोग माँगा

बेअवाय कंपनी को कृषि को टिकाऊ पेशा बनाने के लिए हल सुझाने का दिया न्योता, पंजाब की उद्योग समर्थकीय नीतियों की निशानदेही की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Marcus Pöllinger, Dr. Heike Bach, Munich, Germany
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

म्यूनिख ( जर्मनी) , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जलवायु परिवर्तन, सिंचाई, फसलों के उत्पादन की भविष्यवाणी, कटाई की प्रगति के विश्लेषण, राज्य में निवेश योजनाएँ प्रमाणित करने के लिए जलवायु परिवर्तन के मुल्यांकन और कृषि उत्पादन पर प्रभाव जैसे अहम मसलों से निपटने के लिए जर्मनी की अग्रणी कंपनी बेअवाय से सहयोग माँगा है।   मुख्यमंत्री ने अपने म्यूनिख दौरे के दौरान बेअवाय कंपनी के मनोनीत सी.ई.ओ. माक्र्स पोलिंगर, सी.ई.ओ. विस्टा डॉ. हेक बैक और सीनियर वाइस प्रैज़ीडैंट आई.टी. डिवैल्पमैंट बेअवाय ग्रुप टोबियस हौर्ट्समैन के साथ मुलाकात की।  

मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रतिनिधियों को बताया कि पंजाब मुख्य तौर पर कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है, जिसकी ज़्यादातर जनसंख्या की निर्भरता कृषि पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी कृषि गतिविधियों को आधुनिक रास्ते पर लाना चाहता है जिससे राज्य के किसानों की बड़े स्तर पर हिस्सेदारी यकीनी बनाई जाये। भगवंत मान ने बेअवाय कंपनी को न्योता दिया कि वह डिज़ीटाईजेशन के द्वारा पंजाब की कृषि और मकैनिकीकरण की मदद के लिए चिर-स्थायी कृषि पेशे के लिए समाधान मुहैया करे। 

उन्होंने कहा कि अग्रणी कृषि कारोबार और सेवाएं देने वाली बेअवाय कंपनी पंजाब के औद्योगिक इको-ढांचे को वेल्यु चेन के साथ जोड़ कर अहम भूमिका निभा सकती है।   मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन, सिंचाई, उत्पादन की भविष्यवाणी, कटाई की प्रगति के विश्लेषण, निवेश योजनाओं की प्रामाणिकता के लिए जलवायु परिवर्तन के मुल्यांकन और इसके कृषि उत्पादन पर प्रभाव जैसे मसलों के समाधान की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। 

उन्होंने बेअवाय कंपनी को पंजाब में अपना कारोबार शुरू करने और राज्य की राजनीतिक स्थिरता, बढिय़ा कनैक्टीविटी, उदार और उद्योग समर्थकीय नीतियाँ, साफ़ और सेहतमंद वातावरण के साथ-साथ मानक जीवन जैसे उद्योग समर्थकीय लाभों से फायदा लेने का न्योता दिया। भगवंत मान ने बेअवाय कंपनी के सीनियर अधिकारियों को 23 और 24 फरवरी 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में भाग लेने का भी न्योता दिया।  

राज्य सरकार की उद्योग समर्थकीय नीतियों की निशानदेही करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की बढिय़ा सडक़, रेलवे और हवाई कनैक्टीविटी, श्रमिकों का अनुकूल व्यवहार, आवास परिवर्तन की कोई पाबंदियाँ नहीं और निर्विघ्न बिजली सप्लाई, उद्यमियों के लिए माफिक़ माहौल सृजन करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रोमोशन के सिंगल विंडो सिस्टम्ज़ को सरल किया गया है और रियायतों को समय-बद्ध कर पंजाब सरकार राज्य में उद्योग समर्थकीय और उदार वातावरण सृजन कर रही है। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की अथक कोशिशों से पंजाब देश भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के तौर पर उभरा है।  विचार-विमर्श में भाग लेते हुए बेअवाय कंपनी के मनोनीत सी.ई.ओ. और उनकी टीम ने कंपनी के कारोबार संबंधी पेशकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ऊर्जा, कृषि और बिल्डिंग मटीरियल के साथ-साथ नई खोजों और डिज़ीटाईजेशन के क्षेत्रों में भी विकास कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी का कारोबार 50 से अधिक मुल्कों में चल रहा है और कंपनी की सेल तकरीबन 19.8 अरब यूरो की है।  

मीटिंग के दौरान पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रोमोशन (इनवैस्ट पंजाब) के सी.ई.ओ. कमल किशोर यादव ने पंजाब के औद्योगिक इको-सिस्टम की विशेषताओं और उद्योग के लिए पेश अवसरों के बारे में विस्तार में पेशकारी दी।   इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन और अन्य उपस्थित थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Marcus Pöllinger , Dr. Heike Bach , Munich , Germany

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD