Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

रवि बिश्नोई को टीम में बने रहने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत : Sunil Gavaskar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravi Bishnoi, Sunil Gavaskar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

अपनी तेज गुगली और आक्रामक मानसिकता के साथ युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई इस साल टी20 में भारत के लिए एक शानदार गेंदबाज रहे हैं। इस साल कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद से, जहां उन्हें 'प्लेयर आफ द मैच' का पुरस्कार मिला, बिश्नोई ने 10 टी20 में 17.12 के औसत और 7.08 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं। 

कई लोगों को उम्मीद थी कि बिश्नोई अगले महीने आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में होंगे। लेकिन ऐसा नहीं होना था क्योंकि बिश्नोई को अक्टूबर-नवंबर में मेगा इवेंट के लिए चार रिजर्व में से एक के रूप में नामित किया गया था। 

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि विश्व कप के लिए 15 की टीम में शामिल नहीं होने से बिश्नोई को निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि अभी उनके पास काफी समय है। उन्होंने जोधपुर के लेग स्पिनर से आने वाले मैचों में अब इस तरह से प्रदर्शन करने का आग्रह किया कि वह टीम से बाहर ना हो पाएं। 

गावस्कर ने भारतीय टीम की घोषणा के बाद इंडिया टुडे से कहा, "ठीक है, उनके पास अभी बहुत समय है। एक दो साल के समय में एक और टी20 विश्व कप है (2024, वेस्टइंडीज और यूएसए में)। जहां वह भविष्य में खेल सकते हैं। 

उन्हें अब इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए कि वह टीम से बाहर ना हो पाएं।"टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम पर आगे बोलते हुए, गावस्कर ने तेज आलराउंडर हार्दिक पांड्या का समर्थन किया, जिन्होंने भारत की हालिया टी20 जीत में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

उन्होंने कहा, "हां, मुझे लगता है कि वह संभवत: वही कर सकता है जो 1985 में रवि शास्त्री ने किया था, जहां रवि पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ अच्छे कैच भी पकड़े थे। हार्दिक पांड्या ऐसा करने में सक्षम हैं।"

गावस्कर ने कहा कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के साथ भारत एक अच्छी टीम लग रही है, जबकि प्रशंसकों से टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत अच्छी टीम लग रही है। 

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के आने के साथ, ऐसा लग रहा है कि भारत अपने कुल योग का बचाव करने में सक्षम होगा। भारत को अपने योग का बचाव करने की कोशिश में समस्या हुई है। इन दो दिग्गजों के आने से निश्चित रूप से उसे बढ़त मिलेगी, भारत जब कुल का बचाव करता है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravi Bishnoi , Sunil Gavaskar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD