Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जनसमस्याओं का घर द्वार समाधान सरकार की प्राथमिकता : सरवीण चौधरी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सद्दू में सुनीं जन समस्याएं

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील व जवाबदेह बनाकर जन समस्याओं का घर द्वार पर ही समाधान उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  मंगलवार को शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सद्दू  में जनसंवाद कार्यक्रम  में  बोल रही थीं । उन्होंने कहा कि  प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर जन समस्याओं को त्वरित समाधान प्रदेश सरकार के सुशासन के अभिनव उदाहरण है।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं, शिकायतों, मांगो व सुझावों को दर्ज करवाने के लिए काफी लाभदायक  सिद्ध हो रही है। सरवीण ने कहा न कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही  सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच के रूप में एक अनूठी पहल की है। इससे जनसमस्याओं का समाधान आसानी से हो रहा है और आम लोगों के पैसे तथा समय की बचत हो रही है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक 256 स्थानों पर आयोजित जनमंच कार्यक्रमों में 55,249 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निवारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि घर बैठे ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 भी शुरू की गई है। इसके माध्यम से अभी तक लगभग 4.14 लाख शिकायतों का निवारण किया जा चुका है।

सरवीण ने कहा कि वर्तमान सरकार सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली सरकार है जिसमें समाज के हर वर्ग के समान विकास को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिये अनेक उदार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से उदार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

यहां लोगों को संबोधित करते हुए सरवीण ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में  लोगों की चिंता करने और लोगों को सुविधाएं देने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के प्रत्येक नागरिक को राहत देने के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को जुलाई माह से पेयजल का कोई बिल नहीं देना पड़ेगा और बिजली की भी 125 यूनिट तक खपत को निःशुल्क किया गया है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं का किराया भी आधा कर लोगों को सुविधा देने का प्रयास किया गया है। सरवीण ने कहा कि कांगड़ा जिला में 68913 महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। गृहिणी सुविधा योजना ने महिलाओं को धुएं से भी मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट देकर बड़ी राहत दी गई है। 

सरवीण ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शगुन योजना शुरू की है, जिसके तहत बीपीएल परिवारों की लड़कियों की शादी के समय शगुन के रूप में 31,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। सरवीण ने बताया किपरेई  सद्दू सड़क  पर  275 लाख  रुपये व्यय किये जा रहे हैं जिसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है ।, सद्दू कुरेला सड़क में सीसी पेवमेन्ट पर 20 लाख , मेला ग्राउंड की स्टेज के लिए 3 लाख 50 हज़ार ,  सामुदायिक भवन सद्दू  पर 3 लाख   तथा सद्दू से कुरेला सड़क पर 70 लाख रुपये व्यय किये गए  । ये सारे कार्य पूर्ण हो चुके  हैं ।

मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि पेयजल योजना डोहब ,सद्दू  कुरेला के कार्यों पर 8,50  लाख रुपये व्यय किये गए । जलजीवन मिशन के अंतर्गत पंचायत सद्दू , डोहब  के लिए 444.28  लाख की लागत से योजना का निर्माण किया गया । जिसमें 2 पंचायतों के लगभग 2500   लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने इस अवसर पर  सद्दू  के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया। 

उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध हल करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर एक्सईएन विद्युत संदीप चौधरी , जेई जल शक्ति ऋषभ ,  जेई लोकनिवि नीरज गर्ग,पूर्व बीडीसी चेयरमैन अश्वनी   चौधरी ,  प्रधान सद्दू सरोज कुमारी ,पंचायत सदस्य विशाल  सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित  रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD