Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास' मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर 16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार; मस्तक पर श्रीगणेश, त्रिनेत्र से सजे भगवान शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी ब्रातिस्लावा में स्वागत सच में खास था, भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं : नरेंद्र मोदी फीफा वर्ल्ड कप : आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया, अमाद डियालो ने अंतिम क्षणों में किया गोल एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान डील पूरी होने का किया ऐलान, होर्मुज से नाकाबंदी हटाने का दिया आदेश

 

हैदराबाद के E- Bike शोरूम में लगी आग, 8 लोगों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Hyderabad, Hyderabad News, Fire News Hyderabad, E Bike Showroom Fire
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। बताया जा रहा है कि एक और घायल महिला मरीज ने दम तोड़ दिया है। 

हादसे में घायलों को सरकारी गांधी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के पास स्थित इमारत में हुई। आग ई-बाइक शोरूम में लगी और देखते ही देखते ऊपरी मंजिल पर स्थित रूबी लग्जरी होटल में भी फैल गई। 

दमकलकर्मियों ने 9 लोगों को सुरक्षित होटल से बाहर निकाला। होटल में ठहरे कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई हैं। 

अनुमान है कि होटल में 22-25 लोग ठहरे हुए थे। पुलिस ने बताया कि तीन शवों की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि बाकी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वही आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। 

पुलिस ने शोरूम के मालिक पर फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने आधी रात को घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Hyderabad , Hyderabad News , Fire News Hyderabad , E Bike Showroom Fire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD