Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हम घर में विश्व कप खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं : PR Sreejesh

Sports News, Hockey, PR Sreejesh, India Hockey Goalkeeper, FIH Odisha World Cup, FIH Odisha World Cup 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 12 Sep 2022

Last updated on: Sep 12, 2022, 00:00 IST

भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को एफआईएच मेन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021-22 के लिए नामांकित किया गया है। उन्होंने पिछले साल जीते प्रतिष्ठित पुरस्कार का श्रेय अपनी टीम को दिया। विश्व कप मैच पर अपने विचार साझा करते हुए 34 वर्षीय गोलकीपर ने कहा, "यह एक दिलचस्प पूल है। 

इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स तीनों वास्तव में अच्छी टीमें हैं। हाल ही में बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में इंग्लैंड और वेल्स से खेलने के बाद, मुझे लगता है कि यह एक कठिन प्रतियोगिता होगी। हम दूसरी बार घर में विश्व कप खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"

श्रीजेश ने कहा, "यह मेरे लिए एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार श्रेणी के लिए नामांकित होने का सम्मान है। भले ही मुझे एक व्यक्ति के रूप में नामित किया गया हो, यह मेरे साथियों के बिना संभव नहीं होता, जो हर एक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। 

मुझे ऐसे अद्भुत टीम के साथी और कोचिंग स्टाफ का सौभाग्य मिला है जिन्होंने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने में मदद की है।"अनुभवी गोलकीपर ने कहा, "जब भी मैं पुरस्कारों के लिए नामांकित होता हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने लिए और गोलकीपर बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए ट्राफी उठा रहा हूं। 

यदि आप चाहते हैं इस स्तर तक पहुंचना, तो आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा और हर दिन बेहतर होने का प्रयास करना होगा।"भारतीय टीम को 13 से 29 जनवरी 2023 तक खेले जाने वाले एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है। 

आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 मैचों में टीम की संभावनाओं के बारे में बोलते हुए श्रीजेश ने कहा कि ओडिशा में मैच 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले टीम के लिए एक शानदार मौके की तरह होंगे। श्रीजेश के अलावा, हरमनप्रीत सिंह (एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर मेन), सविता (एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर वुमन), संजय (एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर मेन), मुमताज खान (एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर वुमन), ग्राहम रीड (एफआईएच मेन्स टीम कोच ऑफ द ईयर मेन) और जेनेक शोपमैन (एफआईएच वूमेन टीम कोच ऑफ द ईयर वूमेन) को भी एफआईएच हॉकी स्टार अवार्डस 2021-22 के लिए नॉमिनेट किया गया है।

 

Tags: Sports News , Hockey , PR Sreejesh , India Hockey Goalkeeper , FIH Odisha World Cup , FIH Odisha World Cup 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD