Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टॉस हारकर सीएसके का आईपीएल 2021 जीतना हमारे लिए बड़ी सीख थी : Dasun Shanaka

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022, Asia Cup Final, Asia Cup 2022 Final, Sri Lanka Vs Pakistan, Sri Lanka Vs Pakistan Final, Dasun Shanaka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 12 Sep 2022

Last updated on: Sep 12, 2022, 00:00 IST

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन में भाग लेने वाले उनके कई खिलाड़ियों ने रविवार रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

शनाका ने कहा कि एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स से टॉस हारने के बावजूद आईपीएल 2021 की ट्रॉफी उठाई थी और उस प्रतियोगिता से हमें काफी कुछ सीखने को मिला था। 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए भेजा। नौवें ओवर में बोर्ड पर सिर्फ 58 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद, श्रीलंका ने 170/6 का स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की। दुबई में टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी का चुनाव करती हैं और पाकिस्तान ने भी श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए भेजकर ऐसा ही किया। 

शनाका ने कहा कि उनकी टीम ने 2021 में केकेआर के खिलाफ सीएसके की जीत से सबक लिया, जहां पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद संकट में होने के बावजूद धोनी की टीम ने खिताब जीता था। शनाका ने कहा, "अगर मैं आईपीएल 2021 के बारे में सोचता हूं, तो चेन्नई (सुपर किंग्स) ने पहले बल्लेबाजी कर फाइनल जीता था। 

ये युवा टीम खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों और स्थिति को अच्छी तरह से जानते हैं।"उन्होंने कहा, "पांच विकेट खोने के बाद, हसरंगा-राजपक्षे ने स्थिति को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। चमिका और धनंजया डी सिल्वा ने भी वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की।"

शनाका ने कहा कि हालांकि 170 का स्कोर बहुत मुश्किल स्कोर नहीं था, लेकिन उन्हें अपने युवाओं पर भरोसा था। शनाका ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी मैच में आठ विकेट की करारी हार ने टीम को उत्साहित किया और खामियों को दूर करने के लिए टीम के बीच गंभीर चर्चा हुई थी। 

शनाका ने कहा, "फाइनल में पहुंचने तक क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार हुआ। हमने पहले गलतियां की, लेकिन फाइनल हमेशा फाइनल होता है। हम आज 100 प्रतिशत दे रहे थे। इसके लिए खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को श्रेय जाता है। हमारा समर्थन करने के लिए एसएल (श्रीलंका) क्रिकेट और चयनकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहिए।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Asia Cup Final , Asia Cup 2022 Final , Sri Lanka Vs Pakistan , Sri Lanka Vs Pakistan Final , Dasun Shanaka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD