Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

खेडां वतन पंजाब दियां-2022 : फतेहगढ़ साहिब जिले में एक ही परिवार की तीन पीढिय़ों के चार खिलाड़ी खेल में दिखाएंगे जौहर

पंजाब के हर परिवार को खेल के साथ जोडऩा है मुख्य मकसद: मीत हेयर

Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan, Fatehgarh Sahib, Basketball, Jarnail Singh, Rahuldeep Singh, Swati Chauhan, Lakshdeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 11 Sep 2022

Last updated on: Sep 11, 2022, 00:00 IST

खेल विभाग द्वारा करवाई जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2022’ में जहाँ अलग-अलग खेलों में छोटी उम्र के बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के वैटर्न खिलाड़ी जौहर दिखा रहे हैं, वहीं फतेहगढ़ साहिब जिले में एक परिवार ऐसा भी है जिसकी तीन पीढिय़ों के चार खिलाड़ी पति-पत्नी और दादा-पोता हिस्सा ले रहे हैं।  परिवार का मुख्य मैंबर राहुलदीप सिंह फतेहगढ़ साहिब का जि़ला खेल अधिकारी भी है जो ब्लॉक और जि़ला स्तर के खेल मुकाबलों का प्रबंधक भी है, ख़ुद बास्केटबॉल में हिस्सा लेने से उसके पिता, पत्नी और पुत्र द्वारा भी खेलों में हिस्सा लिया जा रहा है।  

फतेहगढ़ साहिब का जि़ला खेल अफ़सर राहुलदीप सिंह जि़ला स्तर के मुकाबलों में बास्केटबॉल में 21 से 40 साल उम्र वर्ग में भाग ले रहे हैं। उसके पिता जरनैल सिंह, जो वॉलीबॉल के नेशनल स्तर के खिलाड़ी हैं, वह सरहिन्द-फतेहगढ़ साहिब ब्लॉक में 50 साल से अधिक उम्र वर्ग में वॉलीबॉल मुकाबले जीतने के बाद अब जि़ला स्तर के मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। राहुलदीप सिंह की पत्नी स्वाती चौहान भी 21 से 40 साल उम्र ग्रुप में वॉलीबॉल के जि़ला स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा ले रही है। 

खिलाड़ी पति-पत्नी का पुत्र लक्षदीप सिंह अंडर 14 साल में बास्केटबॉल के जि़ला स्तर के मुकाबलों में भाग ले रहा है।  पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में खेल समर्थकीय माहौल सृजन करने के लिए यह खेल का प्रोग्राम बनाया गया और इन खेलों का मुख्य मकसद राज्य के हर परिवार को खेल के साथ जोडऩा है। 

फतेहगढ़ साहिब का यह परिवार बाकी परिवारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नशों की बीमारी को जड़ से ख़त्म करने के लिए खेल ही मुख्य जऱीया है, जिससे नौजवानों की ऊर्जा चैनेलाईज़ की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को मिल रहे भरपूर समर्थन को देखते हुए ‘रंगला पंजाब, खेलता पंजाब’ सृजन करने का सपना पूरा होता हुआ नजऱ आ रहा है।  

 

Tags: Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Fatehgarh Sahib , Basketball , Jarnail Singh , Rahuldeep Singh , Swati Chauhan , Lakshdeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD