Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिलचस्प और रोमांचक है रवि किशन स्टारर हिंदी फिल्म "सबवे"

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ravi Kishan, Subway
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2022

Last updated on: Sep 11, 2022, 00:00 IST

फ़िल्म समीक्षा ; सबवे

कलाकार ; रवि किशन, विशाल विशेष और नाजुक

लेखक निर्देशक : शिवराज देवल

प्रोड्यूसर ;  शारदा त्रिपाठी 

रेटिंग ; 2.5 स्टार्स

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में वास्तव में कुछ अलग और हटकर फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। आज दर्शक वर्ल्ड सिनेमा से भलीभांति परिचित हैं ऐसे में उन्हें नई कहानियां, नया नरेशन स्टाइल चाहिए और इस सप्ताह रिलीज हुई रवि किशन की मुख्य भूमिका वाली लेखक निर्देशक शिवराज देवल की हिंदी फिल्म "सबवे" वाकई एक दिलचस्प और रोमांचक सिनेमा है। फ़िल्म में रोमांच, रोमांस, कॉमेडी और दमदार संवाद का खूबसूरत मिश्रण है। 

फिल्म 'सबवे' की कहानी तीन दोस्तों विशाल, होशियार और राजा की है जो शाम की पार्टी का मज़ा लेने के लिए छोटी-मोटी चोरी हाइवे पर करते हैं। फ़िल्म का पहला दृश्य इसी घटना से शुरू होता है कि यह तीनों कार की स्टेपनी, म्यूजिक सिस्टम आदि बेचने के लिए एक कार चोरी करने के इरादे से हाईवे पर खड़े होते हैं। एक कार को लेकर जब वह भागते हैं तो पता चलता है कि गाड़ी में एक किडनैप किया हुआ व्यवसायी है। 

व्यापारी उन तीनो चोरों से कहता है कि मुझे सुरक्षित घर पहुंचा दो, तो वह सभी को बहुत सारे पैसे देगा। व्यापारी की मदद करने के इरादे से लड़के ऐसा करने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन व्यवसायी के घर जाते समय, वे एक रिटायर्ड डकैत, बागी भान सिंह के गढ़ में फंस जाते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि व्यवसायी का अपहरण किसी बदमाश ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई गुड्डू रस्तोगी ने किया था। 

बागी भान सिंह यह जानकर बौखला जाता है। वह बिज़नसमैन से वादा करता है कि वह नेता गुड्डू रस्तोगी को अपने तरीके से सजा देगा। क्या ऐसा हो पाता है या नहीं, इसके लिए आपको फ़िल्म सबवे देखनी पड़ेगी।    फ़िल्म में एक रिटायर्ड डकैत की भूमिका को बड़ी शिद्दत से निभाया है रवि किशन ने। वह अब डकैती नहीं करते, उनका मन बदल गया है वह सोशल वर्क करते हैं। 

फ़िल्म में उनका काफी मजबूत और दमदार किरदार है, जिसे उन्होंने अपनी नेचुरल एक्टिंग से जीवित कर दिया है। विशाल विशेष ने पहली फ़िल्म के अनुसार बेहतर काम किया है। हीरोइन नाजुक पिक्चर में बेहद क्यूट और नाजुक नजर आई हैं। विशाल के साथ उनका रोमांटिक सांग दिल को सुकून पहुंचाता है। फ़िल्म सबवे के लेखक निर्देशक शिवराज देवल की यह पहली फ़िल्म है, मगर वह अपने प्रथम प्रयास में कामयाब नजर आते हैं। 

इतने सारे किरदारों, घटनाक्रम को उन्होंने बखूबी जोड़ा है और एक बेहद प्रभावी कहानी पिरोई है। एक्टर्स से भी उन्होंने अच्छा काम ले लिया है। फ़िल्म में चार अलग अलग प्रकार के गीत हैं। जी म्युज़िक से रिलीज गाने के संगीतकार हर्ष राज हर्ष हैं जबकि गीतकार फैज अनवार हैं। गाने जावेद अली, मोहम्मद इरफान, पलक मुच्छल, ऋतु पाठक और नक्काश अज़ीज़ की आवाज़ में हैं। सभी गीत सिचुएशनल हैं और कहानी को आगे बढाते हुए प्रतीत होते हैं।

जगत जननी एंटरटेनमेंट और गेट्स फ़िल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फ़िल्म की निर्मात्री शारदा त्रिपाठी और को प्रोड्यूसर भगवती देवल व संतोष त्रिपाठी हैं। फ़िल्म का क्लाइमेक्स बेहद नया और जानदार है। फ़िल्म एक बार देखने लायक है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ravi Kishan , Subway

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD