Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

ऑस्ट्रेलिया के सफेद बॉल कप्तान Aaron Finch ने वनडे से लिया संन्यास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Aaron Finch, Aaron Finch Retirement, ODI Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 10 Sep 2022

Last updated on: Sep 10, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के सफेद बॉल कप्तान आरोन फिंच 11 सितम्बर को केर्न्‍स में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि वह टी20 खेलना जारी रखेंगे और आगे आने वाले टी20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व भी करेंगे। 

35 वर्षीय फिंच के 50 ओवर की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का मतलब है कि वह अगले वर्ष भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व नहीं करेंगे। फिंच इस साल अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी 20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व करेंगे। 

फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 वनडे खेले हैं लेकिन हाल के मैचों में उन्हें फॉर्म से संघर्ष करना पड़ा है। पिछली सात पारियों में वह केवल 26 रन ही बना पाए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में फिंच ने कहा, "कुछ सुनहरी यादों के साथ यह एक बेहतरीन यात्रा रही है।

मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस शानदार टीम का हिस्सा रहा हूं और इन खिलाड़ियों के साथ खेला हूं। लेकिन अब समय आ गया है कि कप्तानी किसी और के हाथ में सौंपा जाए ताकि उन्हें अगले विश्व कप की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। 

मेरी इस यात्रा में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मैं धन्यवाद देता हूं।"फिंच ने इस साल वनडे क्रिकेट में 13 की साधारण औसत से सिर्फ 169 रन बनाए हैं। अंतिम 12 वनडे पारियों में वह पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं। 

पिछली सात पारियों में उनके नाम सिर्फ 26 रन है। हालांकि फिंच की नजर 2023 विश्व कप पर थी लेकिन इस खराब फॉर्म के कारण उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से ही इस बारे में सोचना शुरू कर दिया था। अब उनकी नजर टी20 विश्व कप खिताब के बचाव पर है, जो अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में ही खेला जाना है। 

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को आठ टी20 अंतर्राष्ट्रीय और भारत के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलना है। वह इन मैचों के जरिये अपना फॉर्म तलाशने की कोशिश करेंगे। फिंच ने यह भी बताया कि वह बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलना जारी रखेंगे। 

इसके अलावा वह अन्य देशों में होने वाले फ्ऱैंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं क्योंकि इस टी20 विश्व कप के बाद अगले साल अगस्त में ही ऑस्ट्रेलिया को कोई टी20 मैच खेलना है। फिंच ने कहा कि वह इस खाली समय में अपने टी20 करियर का भी मूल्यांकन करेंगे। 

फिंच के नाम वनडे क्रिकेट में 17 शतक है, जो ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरा सर्वाधिक है। वह 2015 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे। पाकिस्तान (49.16 की औसत और दो शतक), इंग्लैंड (48.35 की औसत और सात शतक) और भारत (48.66 की औसत और चार शतक) के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की तरफ से मैं फिंच को उनके वनडे करियर के लिए बधाई और धन्यवाद देता हूं। उनकी बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता दोनों बेहतरीन है। 

उनका संन्यास लेना भी उनके नि:स्वार्थपन को दिखाता है। मुझे खुशी है कि वह टी20 में टीम का नेतृत्व करते रहेंगे। विश्व कप में उनका अनुभव, रणनीति और नेतृत्व क्षमता बहुत मायने रखता है।"ऑस्ट्रेलिया को अब टी20 विश्व कप के बाद ही कोई वनडे सीरीज खेलना है। 

ऐसे में देखना होगा कि क्या वह विश्व कप के बाद टी20 क्रिकेट से भी संन्यास नहीं लेते हैं। ऐसे में टीम किसी ऐसे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देना चाहेगी जो वनडे और टी20 क्रिकेट दोनों में नियमित हो। फिलहाल ऐसे लोगों में जॉश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श का नाम शामिल है। टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पहले ही सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी करने में अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Aaron Finch , Aaron Finch Retirement , ODI Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD