Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Virat Kohli ने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

लम्बे इंतजार के बाद अपना शतक सूखा समाप्त करने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। विराट ने गुरूवार को एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में अपना पहला टी 20 शतक बनाया। कोहली का अंतर्राष्ट्रीय शतक लगभग तीन साल के अंतराल के बाद बना है। 

उन्होंने अपना 70वां शतक नवम्बर 2019 में बनाया था। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 100 रनों का आंकड़ा 53 गेंदों में पार कर लिया। वह शानदार छक्का उड़ाकर इस मंजिल पर पहुंचे। कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 71वां शतक जड़ा। 

इस शतक की खासियत यह है कि यह कारनामा उन्होंने 1019 दिनों के इंतजार के बाद दोहराया। स्टार क्रिकेटर ने अपने प्रशंसकों और समर्थकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया। कोहली ने कू एप पर कहा, "जब हम अगली बार लौटेंगे तो मजबूत और बेहतर होकर लौटेंगे।"

शतक पूरा करने के बाद कोहली ने अपने गले में बंधी चेन के साथ लगी अपनी शादी की अंगूठी को चूमकर जश्न मनाया। उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने राहत की सांस ली। कोहली ने कहा, "मैं जानता हूं कि बाहर बहुत कुछ चल रहा था। 

मैं यहां खड़ा हूं क्योंकि एक, सिर्फ़ और सिर्फ़ एक व्यक्ति मेरे साथ खड़ा था - अनुष्का। इसलिए मैंने अपनी अंगूठी को चूमा। यह शतक उनको और हमारी प्यारी बिटिया वामिका को समर्पित है।"कोहली के शतक की क्रिकेटरों और पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर सराहना की है। 

रोबिन उथप्पा ने कोहली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्ट्रोकप्ले से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उथप्पा ने कू एप पर कहा, "मैं बस यही कहूंगा कि गोरिल्ला वापस आ गया है। क्या पारी खेली है। शतक पूरा करने के बाद जश्न का क्या अंदाज था।"

इस शतक के साथ कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। अब केवल भारत के सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ उनसे आगे हैं। 

कोहली ने पुरुष टी20 में 3500 रन पूरे कर लिए हैं और हमवतन कप्तान रोहित शर्मा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने नाबाद 122 रन बनाये जो टी20 में किसी भारतीय खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर है। 

यह यूएई में टी20 में भी सर्वाधिक स्कोर है। भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराकर एशिया कप में अपना अभियान शानदार ढंग से समाप्त किया। पाकिस्तान और श्रीलंका रविवार को होने वाले फाइनल में पहले ही पहुंच चुके हैं।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD