Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

आप सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे दावे कर रही भाजपा : दिनेश चड्ढा

'आप' सरकार न केवल कर्मचारियों का वेतन दे रही है, बल्कि संविदा कर्मियों को भी नियमित कर रही है : विधायक दिनेश चड्ढा

Dinesh Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ropar, Rupnagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Sep 2022

आम आदमी पार्टी(आप) ने पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं करने के भाजपा के दावों का खंडन किया है और कहा कि आप की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा को परेशान कर दिया है। इसलिए, भाजपा नेता अब आप सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह के बकवास दावे कर रहे हैं। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि उनकी (आप) सरकार न केवल सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रही है, बल्कि अस्थायी और संविदा कर्मचारियों को नियमित भी कर रही है।  

आप नेता ने दावा किया कि पिछले 6 महीनों में आप सरकार ने 17000 नई नौकरियां दी हैं और 9000 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा वेतन नहीं देने जैसे दावे पूरी तरह से बकवास हैं क्योंकि सी और डी वर्ग का वेतन पहले ही जमा किया जा चुका है और बाकी को आज मंजूरी दे दी गई है।  चड्ढा ने बीजेपी से सवाल किया कि मैं बीजेपी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि मार्च में यूपी, उत्तराखंड और गोवा में सरकारें बनाने के बाद वहां कितनी नौकरियां पैदा की?

उन्होंने कहा की “पंजाब सरकार ने सिंकिंग फंड में 5000 करोड़ रुपए जमा किया है जो पंजाब की वित्तीय स्थिति में सुधार की पुष्टि करता है। मान सरकार राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। दिनेश चड्ढा ने कहा कि पंजाब में 'आप' की सरकार बनने के बाद हमने पुराने बिजली के बिल माफ किए और हर परिवार को 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली दे रहे हैं। आप सरकार राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली में सुधार कर रही है। 

आम आदमी क्लीनिक में रोजाना हजारों मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना भी सरकार जल्द शुरू करने वाली है। इसके अलावा भी कई और जन-समर्थक निर्णय लिए गए हैं। आप नेता ने भाजपा से सवाल किया और पूछा कि भाजपा नेता बताएं कि उनकी राज्य सरकारों ने सिंकिंग फंड में क्या योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आम लोगों को उनके टैक्स के पैसे से सुविधा देने को 'फ्री की रेवडी' कहती है, लेकिन यूपी, उत्तराखंड, गोवा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकारों ने अपने-अपने राज्य में बढ़ते कर्ज के अलावा लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ विधायकों को खरीदने और सरकार गिराने के लिए टैक्स का पैसा खर्च करती है। वहीं आप सरकार के जनकल्याण कार्यों से प्रभावित होकर दूसरे राज्यों के लोग भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं। आम आदमी पार्टी और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता को भाजपा पचा नहीं पा रही है। इसलिए वे हमारे खिलाफ हर दिन नया और झूठे दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन हमारे लोग केवल उस राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे जो उनके उत्थान के लिए काम कर रहा है।

 

Tags: Dinesh Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ropar , Rupnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD