Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Naseem Shah के छक्कों ने जावेद मियांदाद के आखिरी गेंद पर मारे गए छक्के की याद दिला दी: Babar Azam

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Babar Azam, Naseem Shah, Javed Miandad, Asia Cup, Pakistan and Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उनके 10वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह के मैच विजयी छक्कों ने उन्हें लीजेंड क्रिकेटर जावेद मियांदाद के कुछ दशक पहले भारत के चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर मारे गए छक्के की याद दिला दी। 

पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने और भारत को होड़ से बाहर रखने के लिए 10 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी और उसके दो विकेट बाकी थे। ऐसी स्थिति में नदीम शाह मैदान में उतरे। नसीम ने इससे पहले तक टी20 में मात्र एक गेंद का सामना किया था। 

दूसरे छोर पर अनुभवी आसिफ अली मौजूद थे।लेकिन पाकिस्तानी खेमे में उस समय हड़बड़ाहट फैल गयी जब आसिफ 19वें ओवर में आउट हो गए। नसीम ने यहीं से खुद मोर्चा संभालने का फैसला किया। पाकिस्तान को अब भी 13 रन की जरूरत थी।

फजलहक फारूकी, जिनका गेंदबाजी विश्लेषण उस समय तक 3-0-19-3 था, और उन्हें आखिरी ओवर की जिम्मेदारी दी गयी। नसीम ने कहा कि वह उनके सामने आने वाली यॉर्कर के लिए भी तैयार थे। आखिरी ओवर में नसीम शाह ने लगातार दो छक्के मारकर जीत पाकिस्तान की झोली में डाल दी और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। 

कप्तान बाबर आजम ने नसीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके छक्कों ने उन्हें मियांदाद के मैच विजयी छक्के की याद दिला दी। मियांदाद ने जब यह उपलब्धि हासिल की थी तब बाबर आजम का जन्म भी नहीं हुआ था। 

बाबर आजम ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो ड्रेसिंग रूम में तनावपूर्ण माहौल था। हम बढ़िया पार्टनरशिप बनाने में सफल नहीं हो पाए। उनकी टीम में जिस तरीके के गेंदबाज हैं, शारजाह जैसी पिच पर यह और ज्यादा कठिन हो जाता है। 

हमने गेंदबाजी बढ़िया की लेकिन बल्लेबाजी में हम बढ़िया पार्टनरशिप बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। हमारे दिमाग में एक बात थी कि नसीम बड़े सिक्सर लगा सकता है और उसमें वह सफल भी रहा। उनके छक्कों ने मुझे जावेद मियांदाद के शारजाह में मारे गए छक्के की याद दिला दी।"

मियांदाद ने ऑस्ट्रल-एशिया कप के फाइनल में भारत के चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर पाकिस्तान को यादगार जीत दिला दी। इसे क्रिकेट में सबसे आइकोनिक फिनिश में से एक माना जाता है। पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, "नसीम ने जिस अंदाज में मैच समाप्त किया उसके बाद का माहौल आप देख सकते हैं।"

नसीम शाह ने कहा, "मुझे पता था कि मैं सिक्सर मार सकता हूं। साथ ही मुझे यह भी पता था कि गेंदबाज मुझे यॉर्कर मारने का प्रयास करेंगे। मैं अपने पार्टनर से भी यही बात कर रहा था कि हम बड़े शॉट लगा सकते हैं। 

जब आसिफ बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैं सिंगल देने का प्रयास कर रहा था लेकिन जब वो आउट हुए तो मैं बड़े शॉट लगाने का प्रयास कर रहा था। एक पल के लिए तो मैं यह भूल गया था कि मैं बोलर हूं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Babar Azam , Naseem Shah , Javed Miandad , Asia Cup , Pakistan and Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD