Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा का किया आयोजन अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन चितकारा यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक : सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा जिन सोक्ड बॉय - मानसिक स्वास्थ्य पर संदीप मैथ्यू द्वारा लिखित और लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित एक मार्मिक और प्रासंगिक किताब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

 

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने पर बल दिया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Food and Agriculture Organization, FAO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Sep 2022

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने वर्ष 2023 को ‘मोटे अनाज के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष’ के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव को पिछले वर्ष मंजूरी दी थी और इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में अपनाया है। हिमाचल प्रदेश में कृषि विभाग और विभिन्न विश्वविद्यालयों ने मोटे अनाज की खेती के विकास और विस्तार के लिए विशेष पहल की है।

इसी कड़ी में राज्यपाल ने आज राजभवन में कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोटे अनाज की खेती पोषण संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ किसानों के लिए आय का अच्छा स्रोत हो सकता है। मौसम की परिस्थितियों की दृष्टि से भी इसकी खेती काफी अनुकूल रहती है।

राज्यपाल ने कहा कि किसान अकसर सीमांत भूमि पर ही मोटे अनाज की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि खेती की लागत कम करने, जहरीले उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग न करके पर्यावरण-मित्र खेती को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के किसानों ने पहले ही बड़े पैमाने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। इसी प्रकार मोटे अनाज की खेती के लिए प्रदेश सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर सकती है और इसके लिए एक उपयुक्त रणनीति निर्धारित की जा सकती है।

इस अवसर पर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.के. चौधरी ने राज्य में मोटे अनाज के उत्पादन के इतिहास के बारे में विस्तार से प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 की सांख्यिकी की वार्षिक पुस्तक के अनुसार राज्य में 6.71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 5.88 हजार टन बाजरा की खेती की गई। 

कृषि सचिव राकेश कंवर ने कहा कि कृषि विभाग मोटे अनाज के विकास के लिए नीति दस्तावेज तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती के माध्यम से इसकी उपज को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके औषधीय महत्व को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लघु चित्र के माध्यम लोगों को बाजरा की खेती के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजरा का उत्पादन करने वाले क्षेत्रों एवं किसानों की भी पहचान की जाएगी।

राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Food and Agriculture Organization , FAO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD