Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

फाजिल्का के किसानों को बड़ी राहत, सीएम मान ने की 2020 से लंबित 32.5 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा

सीएम मान ने खेतों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम को भी बदलने की घोषणा की

Jagdeep Kamboj, Narinder Pal Singh Sawna , Amandeep Singh Goldy Musafir, Amandeep Singh Goldy, Balluana Fazilka ,Abohar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

मान सरकार ने 2020 में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई कपास की फसल के लिए 32.5 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी करने की घोषणा की है। किसान पिछले दो साल से मुआवजा की मांग कर रहे थे लेकिन पिछली पिछली सरकार के दौरान यह मामला लंबित पड़ा हुआ था। 

इस बात का खुलासा आम आदमी पार्टी (आप) के जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से विधायक नरिंदर पाल सिंह सवाना और बलुआना से विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने मंगलवार को यहां पंजाब भवन में प्रेस वार्ता के दौरान किया।इस फैसले को फाजिल्का जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत बताते हुए जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज ने कहा कि हजारों किसानों का आर्थिक बोझ कम होगा, जो पिछले दो साल से अपनी क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजे का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसानों के लिए एक बड़ा उपहार है क्योंकि जिले के अबोहर, अरनीवाला और जलालाबाद ब्लॉक में बाढ़ से बड़ी क्षति के बाद कई किसानों ने अपने मुआवजे के इंतजार में आत्महत्या कर ली थी, लेकिन पिछली सरकार ने कर्ज में डूबे किसानों की कोई भरपाई नहीं की थी।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई मौकों पर मुआवजा जारी करने का वादा किया था, यहां तक कि किसानों ने कांग्रेस के शासन के दौरान कपास की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन सीएम मान ने तुरंत दो साल का मुआवजा देने का फैसला किया, जो दर्शाता है कि आप सरकार किसान समर्थक सरकार है।

उन्होंने कहा कि कुल 32.5 करोड़ रुपये में से 28 करोड़ रुपये का नुकसान फसलों को हुआ है जबकि शेष 4 करोड़ रुपये का नुकसान अन्य घरों व प्रतिष्ठानों को हुआ है।बलुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विचार करने और उन्हें बोझ मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद दिया और कहा कि उनका निर्वाचन क्षेत्र 2020 में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।

गोल्डी मुसाफिर ने कहा कि फाजिल्का जिले में हर साल बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है जिसके कारण हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है, लेकिन पिछली सरकारों ने इसके समाधान के लिए कुछ नहीं किया। अब सीएम मान ने फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान के लिए मौजूदा जल निकासी व्यवस्था को बदलने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जिले भर के किसानों को नहर का पानी भी दिया जाएगा।

 

Tags: Jagdeep Kamboj , Narinder Pal Singh Sawna , Amandeep Singh Goldy Musafir , Amandeep Singh Goldy , Balluana Fazilka , Abohar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD