Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

खेल के हर पहलू पर ध्यान दे रहे हैं : हॉकी के डिफेंडर Amit Rohidas

Sports News, Hockey, Indian Mens Hockey Team, Defender Amit Rohidas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास ने हाल ही में आयोजित बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत की रजत पदक जीतने वाली उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 29 वर्षीय डिफेंडर का मानना है कि व्यस्त सीजन से पहले उनके लिए अभी भी बहुत कुछ सुधार करना बाकी है। अमित ने कहा, "पिछले साल उन्होंने ओलंपिक कांस्य पदक और इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया। 

इसलिए यह अब तक एक शानदार यात्रा रही है। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और सबसे बड़े टूर्नामेंटों में पदक जीतने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं। मुझे लगता है कि अभी भी लंबा रास्ता तय करना है और व्यस्त कार्यक्रम से पहले बहुत कुछ सीखना और सुधार करना है।"बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के फाइनल में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-7 से हार गई थी। 

अभियान पर विचार करते हुए अमित ने कहा, "हमने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुझे लगता है कि हम फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हमने कुछ गलतियां कीं और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से चूक गए, लेकिन अब इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।"

वर्तमान में, भारतीय टीम न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ आगामी एफआईएच मेन्स हॉकी प्रो लीग 2022/23 मैचों की तैयारी कर रही है, जो 28 अक्टूबर से ओडिशा में शुरू होने वाली है। साई, बेंगलुरु में शिविर में टीम के फोकस पर बोलते हुए, अमित ने कहा कि टीम खेल के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा, "शिविर में वापस आने के बाद, हमने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने प्रदर्शन का आत्मनिरीक्षण किया और एक नए ²ष्टिकोण के साथ प्रशिक्षण शुरू किया। अपनी फिटनेस के साथ-साथ बचाव से लेकर फिनिशिंग तक, हम वर्तमान में खेल के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"भारतीय हॉकी टीम अपने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022/23 मैच न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ 28 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच खेलेगी।

 

Tags: Sports News , Hockey , Indian Mens Hockey Team , Defender Amit Rohidas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD