Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Rafael Nadal पर सनसनीखेज जीत के साथ Frances Tiafoe क्वार्टरफाइनल में

Sports News, Tennis, Tennis Player, Rafael Nadal, Frances Tiafoe, US Open, US Open 2022, New York
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

अमेरिका के फ्रांसिस तियाफो ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। 24 वर्षीय तियाफो 2019 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद दूसरी बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं। तियाफो ने बिना किसी डर के खेलते हुए तीन घंटे 31 मिनट में जीत हासिल की। 

शीर्ष पांच खिलाड़ियों के खिलाफ तियाफो की यह तीसरी जीत है। वह 2018 में जॉन इस्नर के बाद फ्लशिंग मीडोज के अंतिम आठ में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बने हैं। इसके साथ ही वह 2006 में एंडी रोडिक के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। तियाफो ने मैच के बाद कहा, "मेरी खुशी की सीमा नहीं है। 

मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। मैंने अविश्वसनीय टेनिस का प्रदर्शन किया। मैं नहीं जानता कि आखिर क्या हुआ।"अमेरिकी खिलाड़ी ने नडाल के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में एक सेट जीता था लेकिन यहां उन्होंने 49 विनर्स लगाते हुए नडाल को हतप्रभ कर दिया और उनसे 2019 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफानल में मिली हार का बदला चुका लिया।

तियाफो का अगला मुकाबला रूस के आंद्रेई रुब्लेव से होगा जिन्होंने ब्रिटेन के कैमरून नोरी को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। इस हार के साथ नडाल का पांचवां यूएस ओपन खिताब जीतने का सपना टूट गया। रैंकिंग में नंबर वन नडाल की हार के साथ उनके हमवतन कार्लोस अलकारेज और नॉर्वे के कैस्पर रुड के नया नंबर वन बनने का रास्ता खुल गया है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Rafael Nadal , Frances Tiafoe , US Open , US Open 2022 , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD