Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए राज्य भर में 103 नोडल शिकायत केंद्र स्थापित : हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab State Power Corporation Limited, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Sep 2022

Last updated on: Sep 05, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को निरंतर और निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने के लिए वचनबद्ध है। यह जानकारी देते हुये बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए राज्य भर में 103 नोडल शिकायत केंद्र स्थापित किये गए हैं, जहाँ उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।  

टोल फ्री नंबर 1912 प्रणाली की समीक्षा करने के उपरांत जानकारी देते हुये बिजली मंत्री ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड (पी. एस. पी. सी. एल.) राज्य भर में लगभग 99 लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि पी. एस. पी. सी. एल. के पास उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई सम्बन्धी शिकायतें ठीक करने के लिए 9000 से अधिक समर्पित कर्मचारी / अधिकारी हैं। 

मंत्री ने बताया कि वह 24 घंटे शिफ्टों में काम करते हैं, जोकि 500 सब डिविज़न दफ़्तरों में बाँटे हुए बिजली उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई सम्बन्धी शिकायतों का निपटारा करते हैं। ई. टी. ओ. ने आगे बताया कि इसी तरह इन शिकायत केन्द्रों की निगरानी के लिए मुख्यालय पटियाला में कंट्रोल रूम और पाँच ज़ोनल स्तर पर भी कंट्रोल रूम भी स्थापित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतें दर्ज करने के लिए उपभोक्ताओं के पास पहले ही टोल फ्री नंबर 1912 पर काल करने या 1912 पर ‘‘नॉ सप्लाई’’ मेसेज करने का विकल्प है। 

उन्होंने बताया कि शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक मोबाइल एप ऐंडरायड और आई. ओ. एस. एप मोबाइल फोनों के लिए भी उपलब्ध है।  मंत्री ने आगे बताया कि शिकायत प्रणाली को और सरल बनाने की कोशिश में पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा उपभोक्ताओं को मिस्ड कॉल पर सप्लाई की शिकायतों की एक नयी सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के बिजली उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिसड कॉल करके शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। 

यदि उपभोक्ता का मोबाइल नंबर पी. एस. पी. सी. एल. के पास रजिस्टर्ड नहीं है, तो उनको अपनी शिकायत आनलाइन दर्ज कराने के लिए एक लिंक भेजा जाता है। एक बार उस मोबाइल से शिकायत दर्ज होने पर उपभोक्ता अपने आप ही 1912 ग्राहक प्रबंधन प्रणाली के साथ रजिस्टर हो जाता है।  बिजली मंत्री ने आगे बताया कि राज्य की इस शिकायत निपटान प्रणाली के द्वारा चालू साल में अब तक बिजली सप्लाई, बिलिंग और मीटरिंग से सम्बन्धित 95 लाख से अधिक शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। 

इस प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए शिकायतों के निपटारे संबंधी उपभोक्ताओं से फीड बैक भी लिया जाता है। यदि उपभोक्ता अपनी शिकायतों के निपटारे से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह शिकायत की आटोमैटिक वृद्धि के लिए 1912 पर अपनी टिप्पणियों के साथ एस. एम. एस. भेज सकते हैं। एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम उपभोक्ताओं की तरफ से किये गए फीडबैक को आटोमैटिक तौर पर पढ़ता है और सम्बन्धित दफ्तरों को भेजता है। 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab State Power Corporation Limited , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD