Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बांग्लादेश के विकेटकीपर Mushfiqur Rahim ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mushfiqur Rahim, Mushfiqur Rahim Retired, Retirement, T20I Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 04 Sep 2022

Last updated on: Sep 04, 2022, 00:00 IST

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टी20 क्रिकेट से रविवार को संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह टेस्ट और वनडे करियर को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं और दुनिया भर में टी20 लीगों में खेलने की संभावनाओं की तरफ देख रहे हैं। मुशफिकुर ने बांग्लादेश के यूएई में चल रहे एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। 

बांग्लादेश एशिया कप के ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था। बांग्लादेशी टीम अफगानिस्तान और श्रीलंका से हारकर निराशाजनक तरीके से पहले दौर में ही बाहर हो गई। इस दौरान मुशफिकुर का फॉर्म भी कुछ खास नहीं दिखा और उन्होंने दो मैचों में सिर्फ़ पांच रन बनाने के अलावा श्रीलंका के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में कुछ महत्वपूर्ण कैच भी छोड़े।

मुशफिकुर के नाम 102 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में छह अर्धशतकों की मदद से 1500 रन दर्ज हैं, जिसमें उनका औसत 19.48 और स्ट्राइक रेट 115.03 का रहा है। उन्होंने इस दौरान विकेट के पीछे 72 शिकार भी किए हैं, जिसमें 42 कैच और 30 स्टंपिंग शामिल है। इससे पहले जून में बांग्लादेश के अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने भी टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

मुशफिकुर रहीम ने ट्वीट किया, "मैं टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करना चाहता हूं और खेल के टेस्ट तथा वनडे फॉर्मेट पर ध्यान लगाना चाहता हूं। मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा।"मुशफिकुर ने बांग्लादेश के लिए 52 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं और तीनों फॉर्मेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाये हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mushfiqur Rahim , Mushfiqur Rahim Retired , Retirement , T20I Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD