Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों का पहला चरण हुआ संपन्न

ब्लाक तलवाड़ा के खेल मुकाबलों में पहुंच कर विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण ने खिलाडिय़ों की हौंसला आफजाई की

Karambir Singh Ghuman, Dasuya, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan,Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय मुकाबलों का पहला चरण आज सफलतापूर्वक संपन्ना हो गया है। पहले चरण में गढ़शंकर, होशियारपुर-2, टांडा, मुकेरियां व तलवाड़ा ब्लाक में खेल मुकाबले करवाए गए, जिसमें खिलाडिय़ों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

उन्होंने बताया कि ब्लाक तलवाड़ा के भवनौर(कमता पट्टी) के पहले चरण के खेल मुकाबलों के समापन समारोह में विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण की ओर से शिरकत की गई। इस दौरान उन्होंने जहां खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया वहीं उन्हें पूरी मेहनत के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी हौंसला आफजाई की।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दूसरे चरण में 5 सितंबर से 7 सितंबर तक ब्लाक स्तरीय मुकाबले ब्लाक भूंगा में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला व खालसा कालेज गढ़दीवाला, हाजीपुर में शहीद खेम सिंह स्टेडियम सिंघोवाल व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े हाजीपुर, दसूहा में आर्मी ग्राउंड दसूहा, होशियारपुर-1 में आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर और माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े माहिलपुर व श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में करवाए जाएंगे।

इन खेल मुकाबलों में एथलैटिक्स, खो-खो, रस्सा कस्सी, कबड्डी, वालीबाल व फुटबाल के मुकाबले होंगे। इसके बाद 12 से 22 सितंबर तक जिला स्तरीय मुकाबलों का आयोजन व बाद प्रदेश स्तरीय मुकाबले होंगे।श्री संदीप हंस ने बताया कि अब केवल ब्लॉक स्तर के छह खेल वॉलीबॉल, एथलैटिक्स, फ़ुटबाल, कबड्डी नेशनल स्टाइल, खो-खो और रस्साकसी  को छोडक़र बाकी 22 खेलों के जि़ला और राज्य स्तर के मुकाबलों के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख़ 8 सितंबर तक बढ़ाई गई है। 

उन्होंने बताया कि जि़ला स्तर के मुकाबले 12 से 22 सितंबर और राज्य स्तर के मुकाबले 10 से 21 अक्तूबर तक करवाए जा रहे हैं। जि़ला और राज्य स्तर के मुकाबलों के लिए इच्छुक खिलाड़ी वेबसाईट www.punjabkhedmela2022.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और जिन खिलाडिय़ों को कोई दिक्कत आती है, वह खेल विभाग के दफ़्तरों में जाकर खेल अधिकारियों की मदद से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।  

      

 

Tags: Karambir Singh Ghuman , Dasuya , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD