Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

ब्लॉक स्तरीय टूर्नामैंट के उत्साह ने पंजाब की खेल में फिर सरदारी की आशा जगाई : मीत हेयर

खेल मंत्री ने खरड़ ब्लॉक के भागोमाजरा में हो रहे मुकाबलों में खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भागोमाजरा (खरड़) , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को खेल में देश का अग्रणी राज्य बनाने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत खेल विभाग द्वारा शुरू की गईं ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2022’ ब्लॉक स्तरीय टूर्नामैंट के दौरान खिलाडिय़ों के भारी उत्साह को देखते हुए राज्य में खेलों का माहौल फिर से सृजन किया जाने लगा है।  यह बात खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज शहीद कांशी राम मेमोरियल फिजिकल एजुकेशन कॉलेज भागोमाजरा में साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिले के ब्लॉक खरड़ के करवाए जा रहे मुकाबलों में शिरकत करने के दौरान कही। 

भागोमाजरा में एथलैटिक्स, फ़ुटबाल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जिनमें 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब के सभी ब्लॉकों में यही उत्साह देखने को मिल रहा है।  मीत हेयर ने कहा कि इन खेलों का मकसद ही हर खेल में निचले स्तर से खिलाडिय़ों की पहचान करके फिर आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करना है। अंडर 14 से 50 साल से अधिक उम्र के कुल छह उम्र ग्रुपों में 28 खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। 1 से 7 सितम्बर तक छह खेल मुकाबले चल रहे हैं, जिनके विजेता आगे जि़ला स्तर पर खेलेंगे।  

खेल मंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों के उत्साह को देखते हुए खेल विभाग ने बाकी 22 खेलों में जि़ला और राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रजिस्ट्रेशन 8 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। 22 खेलों में जि़ला स्तर के मुकाबले 12 से 22 सितम्बर और 28 खेलों में राज्य स्तर के मुकाबले 10 से 21 अक्तूबर तक करवाए जा रहे हैं।  

इस मौके पर खेल विभाग के डायरैक्टर राजेश धीमान, एस.डी.एम. खरड़ रविन्द्र कुमार, जि़ला खेल अफ़सर गुरदीप कौर और शहीद कांशी राम मेमोरियल फिजिकल एजुकेशन कॉलेज भागोमाजरा के प्रिंसिपल दलबारा सिंह धालीवाल भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD