Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Japan Open : क्वार्टर फाइनल में HS Prannoy की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त

Sports News, Badminton, Japan Open, Japan Open 2022, HS Prannoy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ओसाका , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

जापान ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान शुक्रवार को यहां पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में एच एस प्रणय के चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से हारने के बाद समाप्त हो गया। पिछले महीने हुई बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के चौथे वरीय और कांस्य पदक विजेता चेन के खिलाफ प्रणय ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अंतत: उन्हें एक घंटा 21 मिनट तक चले मैच में 21-17, 15-21, 22-20 से हार का सामना करना पड़ा।

30 वर्षीय भारतीय शटलर ने अच्छी शुरूआत की और पहले गेम में 11-7 की बढ़त बना ली। हालांकि, दुनिया के छठे नंबर के चेन ने ब्रेक के बाद खेल में वापसी की और महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। दूसरे गेम में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय आक्रामक हो गए क्योंकि चेन ने अपना ज्यादातर समय बैकफुट पर बिताया। 

भारतीय शटलर ने आसानी से गेम जीत लिया और मैच को निर्णायक मोड़ पर ले आए। तीसरे और निर्णायक गेम में पासा फिर से बदल गया, क्योंकि चेन ने ब्रेक के समय 11-5 की बढ़त बनाई। हालांकि, प्रणय वापसी का प्रयास करते हुए गेम को 20 अंकों तक ले जाने में सफल रहे। हालांकि, जैसे ही मैच ने अपने अंतिम चरण में प्रवेश किया, लंबे संघर्ष के बाद प्रणय पर थकान का असर दिखाई दे रहा था और उनके खेल में गलतियां दिखीं। चेन ने अंतत: सात आमने-सामने के मुकाबलों में प्रणय पर अपनी चौथी जीत हासिल करने के लिए निर्णायक गेम में 22-20 से जीत हासिल की।

 

Tags: Sports News , Badminton , Japan Open , Japan Open 2022 , HS Prannoy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD