Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टिम डेविड में हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसी क्षमता: Alex Carey

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tim David, Hardik Pandya,Kieron Pollar, Alex Carey, Cricket Australia, CA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी टी20 विश्व कप टीम में शामिल बल्लेबाज टिम डेविड की विस्फोटक हिटिंग के मुरीद हैं और उन्होंने उनकी तुलना भारत के हार्दिक पांड्या और वेस्ट इंडीज के कीरोन पोलार्ड से की है। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिंगापुर में जन्मे और पर्थ में पले-बढे डेविड को गुरूवार को घोषित पुरुष विश्व कप टीम में मिचेल स्वेप्सन की जगह शामिल किया था। डेविड ने दुनिया भर में विभिन्न लीगों में अपने स्तरीय प्रदर्शन से खुद को साबित किया है और 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनायी है। 

वह बल्ले से स्वाभाविक स्ट्राइकर हैं और टीम की बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करते हैं। 26 वर्षीय डेविड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ज्यादा जाना पहचाना नाम नहीं थे लेकिन आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस द्वारा उन्हें 8.5 करोड़ रुपये की जबरदस्त कीमत पर खरीदे जाने के बाद वह एकाएक चर्चा में आ गए। 

कैरी ने एसईएन 1170 ब्रेकफास्ट पर शुक्रवार को कहा, "मैं बिग बैश में उनके (डेविड) के खिलाफ खेला हूं और मैंने विकेट के पीछे से उनकी पावर हिटिंग को देखा है। उनके पास मैदान में दोनों तरफ मारने की क्षमता है।"

कैरी ने कहा, "मीडिया और टिम डेविड के आसपास चल रहे शोर में यह कहा जा रहा है कि वह पहली गेंद से ही छक्के मारने की क्षमता रखते हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों के पास ऐसी क्षमता नहीं होती है। पिछले 12 से 24 महीनों में उनका उछाल जबरदस्त रहा है और वह बिग बैश में मध्य क्रम के बल्लेबाज से मध्य ओवरों में दुनिया को फतह करने जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "डेविड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से हैं और उनकी तुलना भारत के हार्दिक पांड्या और वेस्ट इंडीज के कीरोन पोलार्ड तथा आंद्रे रसेल से की जा सकती है जो जबरदस्त हिटर्स हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई टी20 लाइन उप में जगह बनाने के लिए टीम प्रबंधन को सिरदर्द देंगे।"

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपना पहला मैच 22 अक्टूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tim David , Hardik Pandya , Kieron Pollar , Alex Carey , Cricket Australia , CA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD