Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रोड सेफ्टी विश्व सीरीज सीजन 2 में इंडियन लीजेंड की कप्तानी करेंगे Sachin Tendulkar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sachin Tendulkar, Road Safety World Series Season 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेले जाने वाले रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज (आरएसडब्ल्यूएस) के दूसरे सीजन में गत चैंपियन इंडियन लीजेंड्स की कप्तानी करेंगे। आरएसडब्ल्यूएस कानपुर, रायपुर, इंदौर और देहरादून में खेला जाएगा। 

आरएसडब्ल्यूएस का पहला मैच कानपुर में होगा और दो सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी रायपुर करेगा। न्यूजीलैंड लीजेंड्स इस संस्करण में नई टीम हैं और वे देश और दुनिया भर में में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्य रूप से खेले जाने वाले 22 दिवसीय आयोजन के दौरान भारत, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड के दिग्गज शामिल होंगे। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "रोड सेफ्टी विश्व श्रृंखला क्रिकेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक बहुत अच्छी पहल है। हम चाहते हैं कि इस देश में प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो और सड़क पर हर नियम और कानून का पालन करे और ऐसा करने के लिए हमें उन्हें जागरूक करना होगा। 

मेरा ²ढ़ विश्वास है कि यह श्रृंखला भारतीय रोड सेफ्टी को लेकर कारगर साबित होगी।"रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज (आरएसडब्ल्यूएस) को भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। 

अमेरिका-स्थित 27 इन्वेस्टमेंट्स द्वारा समर्थित 27 स्पोर्ट्स लीग के अन्य मार्केटिंग अधिकार धारक हैं जबकि प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) इवेंट मैनेजमेंट पार्टनर है। केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मुझे यकीन है कि रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देगी। 

सड़क सुरक्षा पर लोगों के व्यवहार को प्रभावित करने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में काम करेगी।"बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख ठाकुर ने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आठ देशों यानी आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और मेजबान भारत के दिग्गज रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में भाग लेने जा रहे हैं। 

रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज के आगामी सीजन को कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट और नए लॉन्च किए गए स्पोर्ट्स 18 खेल पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि यह वूट और जियो पर डिजिटल रूप से स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sachin Tendulkar , Road Safety World Series Season 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD