Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सोनाक्षी के भाई के निर्देशन में बनी पहली फिल्म में Arjun Rampal शामिल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arjun Rampal, Sonakshi Sinha, Sonakshi Sinha Brother, Kussh S Sinha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, जिन्हें आखिरी बार कंगना रनौत-स्टारर 'धाकड़' में प्रतिपक्षी के रूप में देखा गया था, आगामी थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय एंड बुक आफ डार्कनेस' में एक कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। 

फिल्म हाल ही में लंदन में फ्लोर पर गई है और इसकी शूटिंग ब्रिटेन की राजधानी और यूके के अन्य हिस्सों में की जाएगी। कलाकारों में शामिल होने के बारे में बात करते हुए, अर्जुन कहते हैं, "इस फिल्म में एक कैमियो करना एक वास्तविक खुशी थी, क्योंकि इसने मुझे परेश रावल के साथ फिर से जोड़ा, जिन्हें मैं प्यार करता हूं, निकी विक्की जिन्हें मैंने बच्चों के रूप में और अब निमार्ता के रूप में देखा है। 

साथ ही मैं सिन्हा परिवार से बहुत प्यार करता हूं और कुश को इतना अच्छा काम करते हुए और सोनाक्षी को बिल्कुल अलग अवतार में देखकर बहुत खुश हूं।"अभिनेता ने कहा, "निकिता रॉय और बुक आफ डार्कनेस' एक ऐसी फिल्म होगी, जिस पर ध्यान दिया जाएगा और मैं पूरी टीम को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया।"

फिल्म में परेश रावल और सुहैल नय्यर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं और सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में पहली फिल्म है। 'निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस' निक विक्की भगनानी फिल्म के निकी भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर तकरानी, क्रेटोस एंटरटेनमेंट, निकिता पाई फिल्म्स की किंजल घोने और दिनेश गुप्ता द्वारा निर्मित है। फिल्म के 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arjun Rampal , Sonakshi Sinha , Sonakshi Sinha Brother , Kussh S Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD