Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राष्ट्रमंडल गेम्स में कांस्य पदक जीतना बड़ी उपलब्धि : Deep Grace Ekka

Sports News, Hockey, Indian Womens Hockey Team, Deep Grace Ekka, Commonwealth Games, CWG, Commonwealth Games 2022, CWG 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बमिर्ंघम , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

भारत की शीर्ष महिला हॉकी डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का ने खुलासा किया है कि बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल गेम्स के फाइनल में खेलना बहुत बड़ी बात होती, लेकिन कांस्य पदक के साथ पोडियम पर खड़ा होना भी एक उपलब्धि है, जो टीम का मनोबल बढ़ाने वाला है। दीप ग्रेस एक्का के साथ महिला टीम इस साल के अंत में वालेंसिया (स्पेन) में एफआईएच महिला हॉकी राष्ट्र कप की तैयारी शुरू करने के लिए बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में लौटेंगी।

डिफेंडर ने कहा, "हम निश्चित रूप से बमिर्ंघम में फाइनल खेलना पसंद करते, लेकिन कांस्य पदक जीतना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। पोडियम पर खड़ा होना एक ऐसा क्षण है जिसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे। यह पूरी टीम के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला है।"टोक्यो में महत्वपूर्ण ओलंपिक खेलों 2020 से शुरू होकर बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल गेम्स में कांस्य पदक के साथ समाप्त करने वाली महिला हॉकी टीम के लिए पिछले 12 महीने काफी अच्छे रहे हैं।

वे अब अपना ध्यान वालेंसिया, स्पेन में 10 दिसंबर से शुरू होने वाले महिला हॉकी राष्ट्र कप पर लगाएंगे। ग्रेस एक्का को उम्मीद है कि टीम आगे भी अपनी इस तरह की जीत को जारी रख सकती है। उन्होंने कहा, "हमने बमिर्ंघम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब वह गुजर चुका है। हमें एक अच्छा ब्रेक मिला है और अब हमें आगे बढ़ने पर ध्यान देना होगा। 

मुझे यकीन है कि मुख्य कोच जेनेक शोपमैन हमारे पिछले प्रदर्शन का आकलन करेंगे और शिविर में आने वाले दिनों की योजना बनाएंगे।"सविता की कप्तानी वाली टीम अगले दौरे से पहले एक लंबे कैंप के लिए तैयार है और अनुभवी डिफेंडर को अपने अगले टूनार्मेंट से पहले कड़ी मेहनत करने की उम्मीद है।

 

Tags: Sports News , Hockey , Indian Womens Hockey Team , Deep Grace Ekka , Commonwealth Games , CWG , Commonwealth Games 2022 , CWG 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD