Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

Daniil Medvedev आसान जीत के साथ दूसरे दौर में, थिएम बाहर

Sports News, Tennis, Tennis Player, Daniil Medvedev, US Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

रूस के दानिल मेदवेदेव ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने के बाद कहा कि वह गत चैंपियन होने के कारण 'अतिरिक्त दबाव' महसूस नहीं कर रहे हैं। मेदवेदेव ने पहले राउंड में अमेरिका के स्टीफन कोजलोव को आसानी से 6-2, 6-4, 6-0 से पराजित किया। मेदवेदेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम पिछले वर्ष नोवाक जोकोविच को फ्लशिंग मीडोज में हराकर जीता था। 

रूसी खिलाड़ी ने अपने खिताब बचाओ अभियान की प्रभावशाली शुरूआत की। उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी की मैच में आठ बार सर्विस तोड़ी, 37 विनर्स लगाए और केवल 19 बेजां भूलें कीं। मेदवेदेव का अगला मुकाबला बुधवार को फ्ऱांस के आर्थर रिंडरकनेच से होगा । फ्ऱांसिसी खिलाड़ी ने हमवतन क्वेंटिन हेलिस को पहले दिन चार सेटों में हराया।

इस बीच पूर्व यूएस ओपन चैंपियन डोमिनिक थिएम पहले राउंड में पाब्लो कारेनो बुस्ता से 7-5, 6-1, 5-7, 6-3 से हारकर बाहर हो गए। ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी 12वीं सीड स्पेनिश खिलाड़ी के खिलाफ 7-0 का शानदार रिकॉर्ड रखने के बावजूद उनका मुकाबला नहीं कर पाए। चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता थिएम पिछले 14 महीनों में चोट और फॉर्म के के कारण संघर्ष कर रहे थे और यूएस ओपन में उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश मिला था।

थिएम विश्व रैंकिंग में इस समय 211वें स्थान पर हैं और इस सत्र में उनका 9-10 का रिकॉर्ड है। कारेनो बुस्ता पिछले महीने मांट्रियल में जीते थे। उन्होंने थिएम को तीन घंटे 18 मिनट में पराजित किया। कारेनो बुस्ता ने शुरूआत में 2-4 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अगले 11 में से 10 गेम जीते और दो सेट की बढ़त बना ली।

थिएम ने तीसरे सेट के दूसरे गेम में सर्विस ब्रेक से दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उसे वह चौथे सेट में कायम नहीं रख पाए।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Daniil Medvedev , US Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD