Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ऑस्ट्रेलिया में भारत-पाक विश्व कप मैच के टिकट बिके : Usman Khawaja

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Usman Khawaja, International Cricket Council, ICC, ICC T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2022, India, Pakistan, Ind Vs Pak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 27 Aug 2022

Last updated on: Aug 27, 2022, 00:00 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप के ब्लॉकबस्टर मुकाबले का प्रशंसकों को बेसब्री से इन्तजार है लेकिन हजारों मील दूर ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमों के बीच आईसीसी टी 20 विश्व कप के मुकाबले के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यह जानकारी दी है। विश्व कप हालांकि अभी 50 दिन दूर है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और विश्व कप के मल्टीकल्चरल अम्बेसेडर उस्मान ख्वाजा ने शनिवार को कहा कि मैच के टिकट बिक चुके हैं और इसमें से 80 फीसदी उन लोगों ने खरीदे हैं जो ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। 

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का सुपर 12 मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबोर्न में होगा। पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ख्वाजा ने कहा, "जबकि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप का मेजबान है लेकिन यह विविध पृष्ठभूमि वाले सभी लोगों के लिए घरेलू विश्व कप होगा। 

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से आते हैं। हमने देखा है कि भारत और पाकिस्तान मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और इसमें खरीदने वाले 80 फीसदी वे लोग हैं जो ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।"कुल 16 टीमें इस विश्व कप में खेलेंगी जो 16 अक्टूबर को शुरू होगा और फाइनल 13 नवम्बर को मेलबोर्न में खेला जाएगा। 

पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप ट्रॉफी पर्थ में पहुंच चुकी है और पूर्व आलराउंडर शेन वाटसन हेलीकाप्टर के जरिये ट्रॉफी को लेकर स्थानीय प्रशंसकों के बीच पहुंचे हैं। 50 दिनों की काउंटडाउन क्लॉक और म्यूरल का जीलॉन्ग में अनावरण किया गया जहां विश्व कप का ओपनिंग मैच 2014 के चैंपियन श्रीलंका और नामीबिया के बीच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। आठ लाख से ज्यादा दर्शकों के विश्व कप में आने की उम्मीद है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Usman Khawaja , International Cricket Council , ICC , ICC T20 World Cup , ICC T20 World Cup 2022 , India , Pakistan , Ind Vs Pak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD