Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

BWF World Championships : लक्ष्य सेन को पछाड़कर क्वोर्टर फाइनल में पहुंचे एचएस प्रणय

Sports News, Badminton, Badminton Player, Prannoy HS, Lakshya Sen, BWF World Championships
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 25 Aug 2022

Last updated on: Aug 25, 2022, 00:00 IST

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने गुरुवार को यहां राउंड 16 के मुकाबले में हमवतन लक्ष्य सेन को कड़े संघर्ष में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रणय ने राउंड आफ 16 में नौवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य को 17-21, 21-16, 21-17 से हराया। 

इस जीत के साथ, अनुभवी शटलर ने विश्व चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने पिछले दौर में पूर्व विश्व चैंपियन जापान के केंटो मोमोटा को हराया था। 30 वर्षीय शटलर का अगला मुकाबला अंतिम आठ में चीन के झाओ जून पेंग से होगा और अगर वह जीत जाते हैं तो उनका बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पहला पदक पक्का हो जाएगा। 

प्रणय ने कहा, "सेन के खिलाफ खेलना हमेशा कठिन होता है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है। बहुत आत्मविश्वास वाले खिलाड़ियों को हराना हमेशा मुश्किल होता है।"उन्होंने कहा, "उनका डिफेंस बहुत अच्छा है। 

उनके खिलाफ स्कोर करना आसान नहीं है। मैंने आज के मैच के बारे में काफी सोच विचार किया था। मुझे आज अच्छी नींद आएगी, क्योंकि आखिरी बार मैं उनसे हार गया था।"इससे पहले एम.आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने सिंगापुर के ही कोंग याई टेरी और लोह कीन हेन को 18-21, 21-15, 21-16 को हराकर विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया। 

वे जल्द ही सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी से जुड़ गए, जिन्होंने डेनमार्क के जेप्पे बे और लासे मोल्हेडे को 21-12, 21-10 से हराया। चिराग-सात्विक का अगला मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी से होगा, जबकि अर्जुन-कपिला का सामना इंडोनेशिया के डैडीज मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से होगा। 

हालांकि, ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर 1 सायना नेहवाल का अभियान थाई शटलर बुसानन ओंगबामरुंगफान से 17-21, 21-16, 13-21 से हारने के बाद समाप्त हो गया।

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton Player , Prannoy HS , Lakshya Sen , BWF World Championships

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD