Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वनडे विश्व कप में एक बार फिर से बेहतर करने की भूख : Trent Boult

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Trent Boult, ODI World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माउंट माउंगानुई , 25 Aug 2022

Last updated on: Aug 25, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि वह अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी करना चाहते हैं। बोल्ट 2015 और 2019 में वनडे विश्व कप में बैक-टू-बैक उपविजेता रही टीम के सदस्य थे। 

हालांकि, उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर होने का विकल्प चुना है, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना कम हो गई है। फिर भी उन्होंने आस्ट्रेलिया में होने वाली चैपल-हैडली ट्रॉफी से पहले एकदिवसीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। 

उनसे अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की भी उम्मीद है। 96 वनडे मैचों में 177 विकेट लेने वाले बोल्ट ने कहा, "मुझे लॉर्डस में विश्व कप फाइनल 2019 के बाद कप्तान केन विलियमसन से बात करना याद है।" 

उन्होंने कहा कि चार वर्ष बाद हम फिर वहां होना चाहते हैं। हम ट्रॉफी को जीतने के लिए एक और प्रयास करना चाहते हैं। बोल्ट ने यह भी उम्मीद जताई कि अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए केंद्रीय अनुबंध को छोड़ने के उनके फैसले से उनके टेस्ट करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों के लिए दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में पाकिस्तान की मेजबानी करेगा, जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र का हिस्सा होगा। वे फरवरी 2023 में दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने वाले हैं, जिसमें माउंट माउंगानुई में एक डेनाइट मैच शामिल है। 

इसके साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) और यूएई के आईएलटी20 के लिए उनकी प्रतिबद्धताएं हैं, जहां उन्हें एमआई अमीरात द्वारा साइन अप किया गया है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं है। लेकिन मुझे पूरी तरह से पता है कि मैंने केंद्रीय अनुबंध को वापस देने के निर्णय के साथ चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Trent Boult , ODI World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD