Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

2022 की सबसे बड़ी रोमांटिक कॉमेडी स्मैश "Teri Meri Gal Ban Gayi" 9 सितंबर 2022 को दुनिया भर में हो रही है रिलीज़

Pollywood, Rubina Bajwa, Akhil, Preeti Sapru, Guggu Gill, Teri Meri Gal Ban Gayi, Teri Meri Gal Ban Gayi Movie, Teri Meri Gal Ban Gayi Upcoming Movie, Teri Meri Gal Ban Gayi Cast, Teri Meri Gal Ban Gayi Release Date
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Aug 2022

Last updated on: Aug 25, 2022, 00:00 IST

पंजाबी सिनेमा में "तेरी मेरी गल्ल बण गई" नामक एक नई फिल्म रिलीज़ होने जा रही है, यह फिल्म प्रीति सप्रू द्वारा ज़ी स्टूडियो के सहयोग से उनके प्रोडक्शन साई सप्रू क्रिएशंस के तहत लिखित, निर्देशित और निर्मित है। इस फिल्म में दर्शकों को मुख्य भूमिका में रुबीना बाजवा, अखिल, प्रीति सप्रू और गुग्गू गिल्ल की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

फिल्म की बात करें तो, दो गाने पहले ही पेश किए जा चुके हैं: "गुलाब" और "मुंदरी", जिन्हे अखिल, मास्टर सलीम और गुरलेज़ अख्तर ने गाया है। टाइम्ज़ म्यूज़िक ने इस फिल्म के लिए गाने प्रस्तुत किए हैं जिनकी दर्शकों ने बहुत सराहना की है। फिल्म के गाने मनिंदर कैली, बाबू सिंह मान और वीत बलजीत ने लिखे हैं और जतिंदर शाह ने संगीत दिया है।

निर्मल ऋषि, हार्बी संघा, करमजीत अनमोल और पुनीत इस्सर द्वारा निभाए गए फिल्म के अन्य पात्र इस कहानी को और भी खिले हुए रंग देंगे और हंसी के ठहाके भी देंगे। प्रीति सप्रू ने फिल्म के प्रीमियर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "फिल्म ने मुझे मेरे पंजाबी दर्शकों से फिर से जोड़ दिया है, जो मेरे लौटने के फैसले में एक प्रमुख कारक था। 

यह पारिवारिक नाटक और प्यारी कहानी दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगी इसकी मुझे पूरी उम्मीद है।"इस फिल्म के साथ अपनी अदाकारी की शुरुआत करने जा रहे अखिल, कहते हैं, "यह फिल्म मेरे लिए एक बहुत ही खूबसूरत सिख्या सहित फिल्म थी। एक अभिनेता होने के बारे में कई नई चीजें सीखने के लिए पूरी स्टार कास्ट मेरे लिए बहुत अनुभवी थी। 

बिल्कुल मेरे सभी गानों की तरह दर्शकों से मुझे उम्मीद है कि वे इसी तरह मेरे अभिनय की भी सराहना करेंगे।"इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रुबीना बाजवा का दावा है कि इस फिल्म में "हर किसी की तरह यह फिल्म भी किसी परिवार से कम नहीं थी, इसमें प्यार और मोहब्बत जैसी सभी भावनाएं हैं जो सभी को इस फिल्म से जुड़े हुए महसूस कराएगी, 9 सितंबर को फिल्म देखना ना भूलना।""तेरी मेरी गल्ल बण गई" दुनिया भर में "9 सितंबर 2022" को रिलीज़ हो रही है।

 

Tags: Pollywood , Rubina Bajwa , Akhil , Preeti Sapru , Guggu Gill , Teri Meri Gal Ban Gayi , Teri Meri Gal Ban Gayi Movie , Teri Meri Gal Ban Gayi Upcoming Movie , Teri Meri Gal Ban Gayi Cast , Teri Meri Gal Ban Gayi Release Date

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD