Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

क्रिकेट से ब्रेक ने Virat Kohli को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा कर दिया होगा: Shane Watson

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Shane Watson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन का मानना है कि भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट से ब्रेक के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा हो गए होंगे और आगामी एशिया कप में फिर से कोहली अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। 

कोहली टी20 प्रारूप में एशिया कप के लिए भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वह आखिरी बार जुलाई में इंग्लैंड के दौरे के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे।इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया था। 

नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाने के कारण कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। अगर वह दुबई में 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में खेलते हैं, जिसे क्रिकेट की दुनिया में 'सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता' कहा जाता है, तो यह कोहली का 100वां टी20 मैच होगा। 

वॉटसन ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "इस महीने क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद इस एशिया कप में वह बेहतर करेंगे, यह जानते हुए कि आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप बहुत जल्द ही होने वाला है।"कोहली ने इस साल भारत के लिए सिर्फ 16 मैच खेले हैं, जिनमें से चार टी20 मैच थे। 

निश्चित रूप से उन्हें इस ब्रेक से मानसिक, शारीरिक रूप से मजबूत होने में मदद मिली होगी। उन्होंने कहा, "आप देख सकते हैं कि आईपीएल के दौरान भी उनकी ऊर्जा थोड़ी कम हो गई थी। आप बता सकते हैं, चाहे उन्होंने कितनी भी कोशिश की हो, लेकिन अपनी चमक बिखेरने में नाकाम रहे थे। उन्हें फॉर्म में आने के लिए केवल एक अच्छी पारी की जरूरत है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Shane Watson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD