Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'Vikram Vedha' का टीजर हुआ जारी, फिल्म में ऋतिक और सैफ का जोरदार एक्शन

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Hrithik Roshan, Saif Ali Khan, Vikram Vedha, Vikram Vedha Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

प्रसिद्ध तमिल निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री की एक्शन-थ्रिलर 'विक्रम वेधा' का टीजर बुधवार को जारी हो गया है। तमिल ब्लॉकबस्टर के हिंदी रीमेक में वेधा के रूप में ऋतिक रोशन और विक्रम के रूप में सैफ अली खान हैं। 

1 मिनट-46-सेकंड लंबे टीजर में दर्शकों को एक्शन से भरपूर कहानी की एक झलक है। टीजर में कई सारे डायलॉग हैं। कई एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल ड्रामा भी है। टीजर, 'विक्रम वेधा' के लिए एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज होने का वादा करता है। 

फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माधवन और विजय सेतुपति अभिनीत तमिल मूल 2017 में एक बड़ी हिट थी। 'विक्रम वेधा' की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न हैं। एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खूंखार गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है, जिसके बाद कहानी शुरू होती है। 

वाईनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन की 'विक्रम वेधा' को टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स और जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Hrithik Roshan , Saif Ali Khan , Vikram Vedha , Vikram Vedha Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD