Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

आबकारी टीम द्वारा 2000 लीटर एक्स्ट्रा न्यूटरल अल्कोहल ज़ब्त

संभावित दुखांत घटने से रोका

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

लुधियाना की आबकारी टीम द्वारा आज सी. आई. ए. पुलिस खन्ना के साथ एक सांझा कार्यवाही के दौरान दोराहा के नज़दीक 2000 लीटर एक्स्ट्रा न्यूटरल अल्कोहल ( ई. एन. ए.) ज़ब्त की गई।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ई. एन. ए. कच्चा माल है जिससे शराब बनाई जाती है और यदि इसमें ज़हरीलापन फैल जाता है तो इस कारण ज़िला तरन तारन में दो साल पहले घटे हादसे जैसा बड़ा हादसा घट सकता है जिसमें कई मानवीय जानें चलीं गई थीं।

इस कार्यवाही के बारे जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर दोराहा के नज़दीक लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर नाका लगाया गया था। इस दौरान वाहन नंबर पी. बी. 09 एन 9001 नाके से भाग गया जिसका फिर दोराहा, लुधियाना तक पीछा किया गया। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह और सुखदेव सिंह दोनों निवासी गाँव छिद्दां, अमृतसर को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इनके कब्ज़े में से 8 बड़े ड्रंम ( 200 लीटर प्रत्येक) और 6 केन ( 30 लीटर प्रत्येक) भाव कुल 2000 लीटर एक्स्ट्रा न्यूटरल अल्कोहल ( ई. एन. ए.) बरामद की गई है।उन्होंने बताया कि वाहन नंबर पी. बी. 09 एन 9001 को ज़ब्त कर लिया गया है और आगे जांच के बाद एफ. आई. आर. दर्ज की जायेगी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD