Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

तीन बार 90 रन पर आउट होने के बाद शतक बनाना चाहता था : Shubman Gill

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shubman Gill, Ind Vs Zim, 3rd ODI, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

पिछले कई मैचों में अपने पहले शतक से चूकने के बाद शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरकार अपना पहला शतक बनाने में कामयाब रहे, जब उन्होंने सोमवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में 130 रनों की शानदार पारी खेली। 

गिल ने कहा, "निश्चित रूप से यह शतक मेरे लिए विशेष है। पिच पर बल्लेबाजी अच्छी हो रही थी और इसलिए मैंने इसे अपने अर्धशतक के बाद शतक में बदला। शतक बनाना हमेशा विशेष होता है। मैं तीन बार 90 रन पर आउट होने के बाद शतक बनाना चाहता था।"

सोमवार को गिल ने 97 गेंदों में 130 रन की पारी में चौके और एक छक्का लगाया और भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। गिल ने अपनी बल्लेबाजी रणनीति पर कहा, "मैं केवल अपने डॉट-बॉल प्रतिशत को कम करने की कोशिश कर रहा था। 

मैंने गेंद को समय पर हिट करने की कोशिश की और ज्यादा जोर से हिट करने की नहीं सोच रहा था। यह खिलाड़ियों की बड़ी टीम है और उनके साथ खेलकर अच्छा लग रहा है।"1998 में बुलावायो में सचिन तेंदुलकर के नाबाद 127 रन को पीछे छोड़ते हुए गिल जिम्बाब्वे में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 

लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए गिल ने कहा कि उन्हें एक ऐसे दौर से गुजरना पड़ा, जहां जिम्बाब्वे के गेंदबाज बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा, "जब मैं मैदान पर आया, तो कुछ गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं था। 

एक बार जब हम सेट हो गए, तो हमें पता था कि हम तेज गति से रन बनाने हैं। रजा, इवांस अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और गेंदबाजों पर हमला करना महत्वपूर्ण था।"गिल ने अपने प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार को अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि उन्हें तीन पारियों में 122.5 की औसत से 245 रन बनाए और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला के बाद उनका ऐसा दूसरा पुरस्कार अपने पिता लखविंदर सिंह को समर्पित करते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shubman Gill , Ind Vs Zim , 3rd ODI , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD