Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shubman Gill, Sikandar Raza, Ind Vs Zim, 3rd ODI, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

शुभमन गिल (130) और आवेश खान (3/66) के शानदार प्रदर्शन की वजह से यहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम और रोमांचक मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रनों से मात दी। भारत के 289 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे 49.3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गया। 

इस जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम को सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी। शिकंदर रजा (115) और सीन विलियम्स (45) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से आवेश खान ने तीन विकेट झटके। वहीं, अक्षर पटेल, दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 49 रन बनाए। इस दौरान, इनोसेंट काइया (6) को चाहर ने पवेलियन भेजा। लेकिन ताकुद्ज्वानाशे काइटनो (12) रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। 

इस बीच, सीन विलियम्स और टोनी मुनयोंगा के बीच 64 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को अक्षर ने विलियम्स (45) को एलबीडब्ल्यू करके तोड़ा। जल्द ही आवेश ने मुनयोंगा (15) को कप्तान राहुल के हाथों कैच आउट कराया, जिससे जिम्बाब्वे का स्कोर 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन हो गया। 

इसके बाद, सिकंदर रजा और कप्तान रेजिस चकाब्वा ने 22 ओवर के बाद टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 26.1 ओवर में अक्षर ने कप्तान चकाब्वा (16) को आउट कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया। 

अगले ओवर में कुलदीप ने रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए काइटनो (13) को आउट कर जिम्बाब्वे की आधी टीम 122 रनों पर पवेलियन पहुंच गई। 32.1 ओवर में चाहर ने रयान बर्ल (8) को धवन के हाथों कैच आउट कराया, जिससे मेजबान टीम को 145 रनों पर छठा झटका लगा। 

इस बीच, रजा ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर लक्ष्य के करीब जाने की कोशिश की, लेकिन ल्यूक जोंगवे (14) को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया। रजा ने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद, उन्होंने तेज गति से रन बनाए और उनका साथ ब्रेड इवांस ने दिया। 

रजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इंवास के साथ केवल 77 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी की। लेकिन 48वें ओवर में इंवास (28) को आवेश ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद जिम्बाब्वे को जीत के करीब ले जाने के बाद रजा 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 95 गेंदों में 115 रन बनाकर आउट हो गए। 

आखिरी ओवर में आवेश ने विक्टर न्याउची (0) को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को 49.3 ओवर में 276 रनों पर ढेर कर दिया। भारत ने 13 रनों से जीत के साथ मेजबान टीम पर तीन वनडे की सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप किया। 

इससे पहले, पिछले मैचों में दो बार गेंदबाजी करने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का चुनाव करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल (30) और शिखर धवन (40) ने सतर्कता के साथ शुरुआत की। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन ब्रेड इवांस ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 

इसके बाद, शुभमन गिल (130) और ईशान किशन (50) ने 127 गेंदों में 140 रनों की साझेदारी की, जिसमें गिल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, जिससे भारत 50 ओवर में 289/8 रन पर पहुंच सका। जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज ब्रेड इवांस ने वनडे क्रिकेट में 5/54 पहली बार पांच विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shubman Gill , Sikandar Raza , Ind Vs Zim , 3rd ODI , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD