Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केएल राहुल, ऋषभ पंत लंबे समय तक भारतीय वनडे और टी20 टीम के हो सकते हैं कप्तान : Saba Karim

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Saba Karim, KL Rahul, Rishabh Pant, T20 Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर और वरिष्ठ पुरुष चयन समिति के पूर्व सदस्य सबा करीम केएल राहुल और ऋषभ पंत को लंबे समय तक भारतीय वनडे और टी20 टीम के कप्तान के रूप में देखते हैं। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारत की कप्तानी की और जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 ओवर के तीन मैचों में टीम का नेतृत्व करने के अलावा प्रोटियाज के खिलाफ वनडे मैचों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है। 

वहीं, आईपीएल में उन्होंने पंजाब किंग्स और अब लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हैं। दूसरी ओर, पंत, 2021 सीजन से दिल्ली की कैपिटल्स के कप्तान हैं और जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में भारत के लिए नेतृत्व की कमान संभाली, जो 2-2 से ड्रॉ में समाप्त हुई। 

स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में करीम ने कहा, "मुझे लगता है कि यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वे पहले यह पता लगाएं कि क्या वे एक खिलाड़ी को एक ऑल-फॉर्मेट कप्तान के रूप में रखना चाहते हैं। 

अगर ऐसा है तो आपके पास कई विकल्प बचे हैं। नंबर एक केएल राहुल हैं क्योंकि वह तीनों प्रारूपों में खेलते हैं।"करीम ने कहा, "उनके बाद ऋषभ पंत हैं जो पिछले कुछ सत्रों में असाधारण खेल दिखा रहे हैं। अब वह एक शानदार सफेद गेंद खिलाड़ी भी बन गए हैं।

"करीम ने आगे कहा कि अगर भारतीय चयनकर्ता और टीम प्रबंधन एक युवा खिलाड़ी को सफेद गेंद का कप्तान देख रहे हैं, तो 24 वर्षीय पंत सबसे आगे चल रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Saba Karim , KL Rahul , Rishabh Pant , T20 Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD