Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

WTC Final में जगह बनाने के लिए आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका प्रबल दावेदार : Shane Watson

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shane Watson, WTC Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने की ओर अग्रसर हैं। किसी भी टीम के लिए उन्हें अपने रास्ते से हटाना बेहद मुश्किल होगा। 

शुक्रवार को, डीन एल्गर के नेतृत्व में प्रोटियाज ने डब्ल्यूटीसी तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए लॉर्डस में शुरूआती टेस्ट में तीन दिनों के भीतर इंग्लैंड को एक पारी और 12 रन से हरा दिया। 

पैट कमिंस की अगुआई में आस्ट्रेलिया अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वॉटसन ने आईसीसी रिव्यू पर कहा, "अभी, जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, उसके अनुसार दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के लिए फाइनल में जगह न बना पाना बहुत मुश्किल होगा।" 

वाटसन ने कहा, "वे दोनों अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट के अलावा अच्छा क्रिकेट खेला है।"हालांकि, वॉटसन ने दो प्रमुख टीमों को सावधानी बरतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 2023 की शुरूआत में भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया की सीरीज पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। 

यहां तक कि प्रतियोगिता में सबसे आगे रहने वाले के रूप में, दक्षिण अफ्रीका रैंकिंग में गिरावट को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज को जीत लिया। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

पाकिस्तान अपने सभी शेष पांच मुकाबले घरेलू मैदानों पर खेलेगा, जबकि भारत अपने छह शेष डब्ल्यूटीसी मैचों में से चार के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। वाटसन ने कहा, "आप भारत और पाकिस्तान को कभी भी छूट नहीं दे सकते, क्योंकि टीमों ने अपने घरेलू देशों के बाहर भी बहुत सारे मैच जीते हैं। मुझे बहुत आश्चर्य होगा अगर वे फाइनल तक नहीं पहुंचें।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shane Watson , WTC Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD