Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब तिमाही निरीक्षण की जगह होगा सालाना निरीक्षण

लाल फीताशाही को ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Minister, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2022

Last updated on: Aug 18, 2022, 00:00 IST

भार तोलने वाली इलेक्ट्रानिक मशीनों के निर्माताओं को बड़ी राहत देते हुये ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मंत्री ने आज लीगल मैटरोलोजी विभाग के अमले की तरफ से लाज़िमी निरीक्षण के दौरान बिक्री/ खरीद वाउचर की हार्ड कापियों जमा कराने की रिवायत को ख़त्म कर दिया है। 

इससे उद्योगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो व्यापारिक लेन-देन की गोपनीयता बरकरार रखते हुये उनके व्यापारिक हितों की भी रक्षा करेगा। वेट एंड मईअरज़ (नाप तोल) इंडस्टरियल एसोसिएशन, पंजाब के नुमायंदों के साथ मीटिंग के बाद यह विवरण सांझे करते हुये मंत्री ने कहा कि इसके बाद मशीन निर्माताओं की तरफ से विभाग को दी गई जानकारी से तुलना करके असली वाउचर मौके पर ही वापस कर दिए जाएंगे। उद्योग को और राहत देते हुये और लाल फीताशाही के खि़लाफ़ सख़्त रवैया अपनाते हुये मंत्री ने विभाग में प्रचलित तिमाही निरीक्षणों को ख़त्म कर दिया और उनकी जगह सालाना निरीक्षण किये जाएंगे। 

मंत्री ने कहा, ‘‘यदि जीएसटी और आमदन कर रिटरनों की सालाना पड़ताल करना उपयुक्त है, तो उद्योग के लिए तिमाही निरीक्षण की कोई ज़रूरत नहीं है।’’ उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसे सभी कार्यवाहियों को ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध हैं जो उद्योग समर्थकी नहीं हैं। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये मंत्री ने आगे कहा कि निर्माताओं के लिए जल्दी ही निरीक्षण प्रोटोकोल के साथ एक स्वै-प्रमाणीकरण प्रणाली विकसित की जायेगी, जिससे उद्योग को और राहत मिलेगी। 

हालाँकि, इसके साथ ही उन्होंने उद्योग को किसी भी तरह की गलत जानकारी देने के विरुद्ध सावधान किया नहीं तो मैटरोलोजी एक्ट के अंतर्गत सख़्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर अन्यों के इलावा ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह और कंट्रोलर लीगल मैटरोलोजी परमपाल कौर सिद्धू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , Food , Civil Supplies and Consumer Affairs Minister , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD